
रेलमगरा. उड़ीसा से करीब एक वर्ष पूर्व लापता हुआ विक्षिप्त उदयराम स्थानीय थाना पुलिस, अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं जतन संस्थान के सामूहिक प्रयासों से अपनों को मिल ही गया। उड़ीसा के बालासार जिले का निवासी उदयराम पाटी की मानसीक स्थिति ठीक नहीं होने से वह रास्ता भटक गया और एक के बाद एक वाहन पकड़ते हुए विगत दिनों रेलमगरा पहुंच गया। यहां पहुंचने पर स्वयंसेवकों ने उसे पुलिस को सुपूर्द कर दिया। जिसपर थाना पुलिस ने विक्षिप्त से की गई पूछताछ के बाद उसके परिजनों का पता लगाया। सूचना पाकर उड़ीसा से निकले परिजन रविवार को रेलमगरा थाने में पहुंचे और एक वर्ष से लापता चल रहे उदयकुमार पाटी को सकुशल देखकर खुुशी से भावविभोर हो उठे। परिजनों की विक्षिप्त के साथ हुई मुलाकात के बाद सभी की आंखें भर आईं और परिजनों ने दौडक़र विक्षिप्त को गले लगा लिया। यहां पहुंचे परिजनों में विक्षिप्त के पुत्र भूपेश पाटी ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके चलते परिजनों द्वारा उसका पूरा ख्याल रखा जा रहा था लेकिन उसके बावजूद एक दिन घर से कुछ ही दूरी पर घूमकर लौटने की बात कहकर निकले जो लौटे ही नहीं। परिजनों ने रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। इस पर उदयकुमार की गुमशुदगी का प्रकरण भी उड़ीसा में दर्ज कराया गया था। विक्षिप्त को परिजनों से मिलवाने के लिए थाना अधिकारी लालसिंह शक्तावत, जतन संस्थान के कार्यालय प्रभारी सुमित्रा मेनारिया, ऊषा चौधरी, अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, जिला महासचिव पुष्कर व्यास, बड़लिया अध्यक्ष मांगीलाल कुमावत आदि ने सहयोग किया।
मंत्री रणवा ने किए दर्शन
नाथद्वारा. प्रदेश के देवस्थान मंत्री राजकुमार रणवा ने रविवार को प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। उधर उनके आने की पार्टी, संगठन को सूचना नहीं मिलने पर कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा। मंदिर के मीडिया प्रवक्ता राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि उदयपुर डबोक हवाई अड्डे से सीधे यहां पहुंचे रणवा एवं केकड़ी के विधायक शत्रुघ्र गौतम ने प्रभु श्रीनाथजी के राजभोग की झांकी के दर्शन किए। यहां उपरना ओढ़ाकर उनका समाधान किया गया। उधर रणवा के यहां आने की सूचना पार्टी को नहीं मिलने से कोई भी पदाधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा। भाजपा अध्यक्ष काबरा ने बताया कि रणवा के आने की उनके पास सूचना नहीं थी।
Published on:
30 Apr 2018 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
