
राजसमंद में साढ़े आठ लाख मतदाता के हाथ विधायकों की किस्मत
राजसमंद. जिले में विधानसभा चुनाव के तहत चारों विधायकों की किस्मत का फैसला साढ़े आठ लाख मतदाता के हाथ में है। निर्वाचन विभाग द्वारा शहर-देहात में 979 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां लोग वोट देकर विधायक को चुनेंगे। प्रत्येक बूथ पर छाया, पानी के साथ ही अन्य आवश्यक प्रबंध को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है।
राजसमंद, नाथद्वारा, कुंभलगढ़ व भीम विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से शहर व ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केन्द्र चिह्नित कर लिए। भीम विधानसभा में 253 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जबकि कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 242, राजसमंद में 243 व नाथद्वारा विधानसभ क्षेत्र में 241 मतदान केन्द्र बनाए गए गए हैं। उक्त मतदान केन्द्रों प 8 लाख 50 हजर 313 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। निर्वाचन विभाग द्वारा कुंभलगढ़, भीम, राजसमंद व नाथद्वारा उपखंड अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है, जिनके निर्देशन में पुलिस व प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही है। हर केन्द्र पर दरी, पट्टी के सथ फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है।
चार लाख महिला वोटर
चारों विधानसभा में 4 लाख 14 हजार 906 महिला मतदाता है, जो वोट दे सकेंगी। भीम विधानसभा में 1 लाख 1 हजा 592 महिला वोटर है, जबकि कुंभलगढ़ में सबसे कम 98 हजार 906, राजसमंद में 1 लाख 3 हजार 933 एवं नाथद्वारा विधानसभा में 1 लाख 10 हजार 475 महिला मतदाता है। इसके अलावा भीम विधानसभा में एक किन्नर और नाथद्वारा में 4 किन्नर भी वोट दे सकेंगे।
विधानसभावार बूथ व मतदाता
विधानसभा बूथ पुरुष महिला कुल
भीम 253 106307 101592 207900
कुंभलगढ़ 242 105336 98906 204242
राजसमंद 243 107836 103933 211769
नाथद्वारा 241 115923 110475 226402
साढ़े लाख आठ लाख वोटर
विधानसभा चुनाव के तहत जिले में 979 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन बूथों पर 8 लाख 50 हजार रुपए मतदाता वोट डालेंगे।
राकेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजसमंद
Published on:
31 Oct 2018 10:42 am
