4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेकाबू वाहन ने बाइक सवार महिला की छीन ली जिंदगी, खबर सुन परिवार में छाया मातम

बेकाबू वाहन ने बाइक सवार महिला की छीन ली जिंदगी, मौत की खबर सुन परिवार में छया मातम
less than 1 minute read
Google source verification
rajsamand

बेकाबू वाहन ने बाइक सवार महिला की छीन ली जिंदगी, मौत की खबर सुन परिवार में छया मातम

राजसमंद। तेज रफ्तार वाहनों से मौत के सिलसिले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तेज गति के दौरान बेकाबू होकर वाहन कई लोगों की जिंदगी लील रहे हैं। एक ऐसा ही मामला केलवा थाना क्षेत्र के मांडावाड़ा के पास देखने को मिला, जहां ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

महिला ने रास्ते में तोड़ दिया दम

केलवा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मांडावाड़ा निवासी सीता (40) पत्नी शांतिलाल सेन उसके बेटे के साथ बाइक पर केलवा के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान हाइवे पर पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे बाइक से उछलकर सीता दूर जा गिरी। हादसे के बाद गंभीर घायल सीता को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केलवा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही ट्रेलर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग