6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले खूब पिलाई शराब, इंजेक्शन लगा किया सुन, फिर काट दिया गुप्तांग

झीलवाड़ा में किन्नरों की करतूत
3 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,Latest hindi news rajsamand,

पहले खूब पिलाई शराब, इंजेक्शन लगा किया सुन, फिर काट दिया गुप्तांग

राजसमंद/चारभुजा . नाथाजी का गुड़ा (झीलवाड़ा) में मंगलवार रात में किन्नरों के साथ कुछ युवकों ने एक युवक को अत्यधिक शराब पिला बेहोश कर गुप्तांग काट दिया। उसे बुधवार दोपहर तक होश आया, तो छिपते-छुपाते हुए रात नौ बजे चारभुजा थाने पहुंचा, जहां से गंभीर हालत में उसे आरके जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसका गुरुवार सुबह ऑपरेशन किया गया।


पुलिस के अनुसार जोधपुर हाल कामलीघाट (देवगढ़) निवासी 22 वर्षीय युवक लहूलुहान हालत में बुधवार रात नौ बजे चारभुजा थाने पहुंचा। एएसआई चेतराम ने बताया कि पीडि़त ने रिपोर्ट दी कि नाथाजी का गुड़ा में किन्नर ममताबाई के घर कोई कार्यक्रम था, जिससे वह वहां गया था। रात को कुछ किन्नर व अन्य लोग शराब पी रहे थे। वह शराब नहीं पीता है, रात करीब ग्यारह बजे आरोपितों ने जबरन हाथ-पैर व मुंह पकडक़र उसे शराब पिला दी। अत्यधिक शराब पिलाने के बाद करीब बारह बजे उसे सोने के लिए कह दिया। उसके बाद आधी रात के बाद आरोपितों ने जबरन बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद चाकू से उसका गुप्तांग काट दिया। बुधवार सुबह होश आने पर दरवाजा बाहर से बंद मिला। वह किसी तरह वहां से बच कर भाग निकला। उसके बैग से नकदी व मोबाइल भी आरोपित चुरा ले गए। पीडि़त ने राहगीरों की मदद से जोधपुर में उसके भाई को सूचित किया। भाई के आने पर पीडि़त थाने पहुंचा। जहां से उसे अस्पताल पहुंच गए। पीडि़त ने नाथाजी का गुड़ा की किन्नर ममता बाई पर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया, मगर पुलिस जांच में कामलीघाट की किन्नर इकबालिया उर्फ ममता द्वारा द्वेषता से गुप्तांग कटवाने की बात सामने आ रही है। बताया गया कि इकबालिया उर्फ ममता ने भीम थाना क्षेत्र के युवक का भी गुप्तांग काट दिया था। उस मामले में किन्नर इकबालिया पहले जेल भी जा चुकी है।


इकबालिया पहले जा चुकी है जेल
पीडि़त जिस कामलीघाट की किन्नर इकबालिया उर्फ ममता ने भीम थाना क्षेत्र के कतिपय युवक के गुप्तांग काट दिया था। उस मामले में किन्नर इकबालिया पहले जेल भी जा चुकी है।


थाने पर किन्नर समुदाय का जमावड़ा
कतिपय युवक के गुप्तांग काटने की घटना के बाद पाली से आशाबाई उर्फ पिन्टा बाई के साथ बड़ी तादाद में किन्नर चारभुजा थाने पहुंच गए। साथ ही किन्नर इकबालिया उर्फ ममता पर ही कतिपय व्यक्ति का गुप्तांग काटने की बात करते हुए उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पाली, राणी, सादडी, जोधपुर, जालोर, सिरोही, मोलेला के साथ आस पास के इलाके से दर्जनों किन्नर पहुंच गए।


सम्पत्ति को लेकर चल रहा विवाद
झीलवाड़ा पंचायत के नाथाजी का गुड़ा में किन्नर गुरु सुशीला के निधन के बाद ममताबाई को मुखिया चुना गया। इसको लेकर लंबे समय किन्नर समुदाय के ही कुछ लोगों द्वारा नाथाजी का गुड़ा में ममताबाई के हिस्से को लेकर मतभेद चल हा है। खास तौर से इस सम्पत्ति पर कामलीघाट में हने वाली किन्नर इकबालिया उर्फ ममता की खास नजर थी, जिसके पास पीडि़त भी रहता था। कामलीघाट से किन्नर इकबालिया उर्फ ममता के साथ पीडि़त नाथाजी का गुड़ा पहुंचे, मगर उससे पहले ही नाथाजी का गुड़ा की किन्नर ममताबाई उज्जैन चली गई और घटना के बाद 5 जुलाई को वापस लौटी। पीडि़त ने नाथाजी का गुड़ा की ममता बाई पर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया, मगर पुलिस जांच में कामलीघाट की किन्नर ममता द्वारा द्वेषता से गुप्तांग कटवाने की बात सामने आ रही है। अब पुलिस समग्र पहलुओं से गहन जांच में जुटी हुई है।


रिपोर्ट आई, जांच की जा रही
युवक के गुप्तांग काटने की रिपोर्ट आई है। वास्तविकता का पता लगाया जा रहा है। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
चंदनसिंह महेचा, पुलिस उप अधीक्षक कुंभलगढ़


दो दिन पहले ही कटा गुप्तांग
गुप्तांग दो दिन पहले ही कटा, मगर पेड लगाने से रक्त थक्का जम जाने से अत्यधिक रक्तस्राव नहीं हुआ। गुप्तांग की नली व आंतरिक स्थिति भी सही थी। पहनावा स्त्री का है, मगर शारीरिक तौर से पुरुष ही है।
डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, सर्जन, आरके जिला अस्पताल, राजसमंद