19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: Delhi से पैदल लखनऊ व बिहार के लिए निकले 200 लोग, Rampur DM ने कराया बसों का इंतजाम

Highlights Rampur तक पैदल पहुंचे 200 लोग कई बसों में भरकर भेजे गए यात्री बसों को सैनिटाइज किया गया
2 min read
Google source verification
vlcsnap-2020-03-27-16h35m55s068.png

रामपुर। लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान दिल्ली—नोएडा (Noida) में काम करने वाले हजारों लोग लखनऊ (Lucknow) अपने घर की आरे निकल पड़े हैं। शासन के निर्देश के बावजूद सैकड़ों लोगों को घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल पा रहा है। ऐेसे ही करीब 200 लोगों को रामपुर (Rampur) के डीएम (DM) ने उनके घर तक भिजवाने के लिए बसों का इंतजाम किया। ये दिल्ली—नोएडा से पैदल रामपुर तक पहंचे थे।

यह भी पढ़ें: Shamli: जुमे की नमाज में दिखी सोशल डिस्टेंसिंग, केवल पांच लोग ही पहुंचे

लॉकडाउन में बंद हो गई हैं कंपनियां
गुरुवार को करीब 22 लोग रामपुर पहुंचे। ये दिल्ली और नोएडा में कंपनियों में काम करते हैं। लॉकडाउन की वजह से इनकी कंपनियां और फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। पैसे व राशन न होने पर ये पैदल ही लखनऊ की तरफ निकल पड़े। हैरत की बात तो यह है कि दिल्ली से लेकर मुरादाबाद तक इनको किसी ने नहीं रोका। इनका मेडिकल चेकअप भी नहीं हुआ। रामपुर प्रशासन ने इनके घर जाने की व्यवस्था तो करा दी लेकिन मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। हालांकि, इनको भेजने से पहले बस को सैनिटाइज किया गया और यात्रियों के हाथों को सैनिटाइजर से साफ किया गया।

यह भी पढ़ें: Lockdown: सड़क किनारे तड़प रही गर्भवती रुखसाना के लिए फरिश्ता बनी पुलिस, अस्पताल पहुंचाने के साथ ही दिया राशन

लखनऊ तक भेजने का आदेश

बस चालक ने बताया कि रामपुर डीएम और एआरएम ने आदेश दिया है कि वह लखनऊ तक बस ले जाएं। वहां तक उन्हें छोड़ दीजिए। वहां से आगे का इंतजाम राजधानी प्रशासन करेगा। यात्रियों में लखनऊ समेत आसपास के जिलों के लोग हैं। कुछ लोग बिहार के भी हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के लोगों को भी एक बस में भेजा गया है। रामपुर के आसपास के रहने वाले लोगों के लिए भी बस की अलग से व्यवस्था की गई है।