25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उर्दू गेट के बाद आजम खान के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवार्इ, चुनाव आयोग जाएंगे आजम, देखें वीडियाे-

- सपा नेता आजम खान ने भाजपा सरकार आैर प्रशासन के खिलाफ बोला जुबानी हमला- प्रशासन रामपुर पब्लिक स्कूल के 22 कमरों को कराया कब्जा मुक्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Mar 2019, 6:59 PM IST

Azam khan

उर्दू गेट के बाद आजम खान के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवार्इ, चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

रामपुर. जिला प्रशासन ने उर्दू गेट गिराए जाने के बाद बुधवार को सपा नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद अली जोहर विश्वविद्यालय के मिनी शिक्षण संस्थान यानी रामपुर पब्लिक स्कूल के खिलाफ बड़ी कार्रवार्इ की। इस दौरान प्रशासन ने स्कूल के 22 कमरे खाली कराए। जिला प्रशासन का कहना है कि इन कमरों पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा किया गया था। अब प्रशासन ने इन कमरों को रामपुर पब्लिक स्कूल से कब्जा मुक्त कराकर यूनानी अस्पताल को सौंप दिया गया है। इस कार्रवार्इ के बाद आजम खान ने भाजपा सरकार आैर प्रशासन के खिलाफ जमकर जुबानी हमला बोला। साथ ही जिलाधिकारी की शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर मिलने पहुंचे प्रियंका गांधी आैर ज्योतिरादित्य सिंधिया

आजम खान ने कहा कि रामपुर में इस बार निष्पक्ष चुनाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यहां दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा यह पहला मामला नहीं है जब समाजवादी पार्टी आैर जिला प्रशासन में टकराव हुआ हो। जबसे नए अधिकारी रामपुर आए हैं तब से दो बार यहां बिना डिक्लेयर कर्फ्यू लगा है। हमारे स्कूल के छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। स्कूल के पांच-पांच साल के बच्चों को घसीट-घसीटकर बाहर निकाला गया है, जो गैरकानूनी है। हम इसकी निंदा करते हैं।

यह भी पढ़ें- 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में दिखेंगे ये नामी क्रिकेटर

सपा नेता आजम खान ने आगे कहा कि मैं बहुत बच रहा हूं, ताकि यहां दंगा न हो आैर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो जाए। वहीं किसी का नाम लिए बगैर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ऐसा अधिकारी आया है, जिसने आने के बाद कुछ दिनों में यहां पर उर्दू गेट गिरा दिया। यूनिवर्सटी के बिजली घर की दीवार गिरा दी। आरपीएस की दीवार गिराने पहुंचे और इमारत पर कब्जा कर लिया। अगर यहां कब्जे की शिकायत थी तो जिलाधिकारी या सरकार को प्रोसेस के तहत कार्रवार्इ करनी चाहिए थी। सिविल की कार्यवाही में क्रिमिनल फोर्स शामिल नहीं किया जाता। यह 99 साल की लीज पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक भाजपा नेता को जिताने के लिए प्रशासन की आेर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिस स्कूल के 22 कमरों पर जिला प्रशासन ने कब्जा लिया है। यह मामला हाईकोर्ट में हैं आैर कल इसकी सुनवाई है, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने कर्फ्यू लगाकर कब्जा कर लिया।

बता दें कि प्रशासन ने कार्रवार्इ के दौरान चारों और से मदरसा आलिया की इमारत को पुलिस बेरिकेटिंग लगाकर घेर लिया गया था। जैसे ही सपाइयों को पता चला तो वे सड़क पर ही बैठ गए। लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद करके घर जाने लगे। हालांकि इसके बाद सपा नेता आजम खान ने सपा समर्थकों को पार्टी कार्यालय बुला लिया आैर उन्हें जैसे-तैसे समझाया। वहीं आजम खान ने इस दौरान अपने पार्टी कार्यालय रामपुर में मीडया से मुखातिब होते हुए जिला प्रशासन पर बेहद संगीन आरोप लगाए। साथ ही इसकी शिकायत भारत निर्वाचन आयोग से करने की बात कही।

महापंचायत में किया गया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एेलान, प्रशासन में खलबली, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग