17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर आजम खान, पत्नी तंजीम फातिमा ने कोविड सेंटर को दिए 100 ऑक्सीजन सिलेंडर

सांसद आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने सीडीओ को पत्र लिखकर विधायक निधि से 100 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर कोविड अस्पताल को देने के लिए कहा

less than 1 minute read
Google source verification
tanzim-fatima.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रामपुर. समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान (Azam Khan) की पत्नी नगर विधायक तंजीम फातिमा (Tanzim Fatima) ने कोरोना (Coronavirus) महामारी से जूझ रहे लोगों के दर्द को समझते हुए 100 ऑक्सीजन सिलेंडर देने का फैसला किया है। तंजीम फातिमा ने मुख्य विकास अधिकारी गजल भरद्वाज को पत्र भेजकर अपनी विधायक निधि से 100 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर कोविड अस्पताल में देने की बात कही है, ताकि कोविड अस्पताल में मरीजों को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन मिलती रहे।

यह भी पढ़ें- आजम खां फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता चिंतित

बता दें कि सांसद आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा पांच माह पहले ही जमानत पर जेल से हुई थीं। वहीं सीतापुर जेल में बंद आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्लाह आजम खान की तबीयत खराब होने पर करीब तीन सप्ताह पहले लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने अब्दुल्लाह आजम की तबीयत तो ठीक बताई है, लेकिन आजम खान की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बेहद चिंतित हैं।

शायद यही वजह है कि विधायक तंजीम फातिम ने कोविड अस्पताल को 100 ऑक्सीजन सिलेंडर देने की बात कही है। इसी बीच आजम खान के गृह जनपद में उनके समर्थक लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ब्लैक फंगस के मरीज से डिस्चार्ज हो रहा पीले रंग का दृव्य, चिकित्सक भी हैरान