17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दरोगा जी बिना मास्क के घूमते मिले तो दूसरे दरोगा ने काट दिया एक हजार का चालान

रामपुर सिविल लाइन पुलिस एक्शन में कोरोना महामारी अधिनियम के तहत कई रसूखदारों के खिलाफ की कार्रवाई

2 min read
Google source verification
rampur.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रामपुर.कोरोना महामारी से लोग सुरक्षित रहे इसके लिए यूपी सरकार (UP Government) ने कर्फ्यू लगा रखा है। इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने पर पहली बार में एक हजार रुपए और दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपए के चालान का प्रावधान है। लेकिन, इसके बावजूद जहां आम जनता बाज नहीं आ रही है, वहीं कार्रवाई करने वाले कुछ पुलिसकर्मी ही इस नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। इसी तरह का एक मामला रामपुर सिविल लाइन क्षेत्र में सामने आया है। जहां खुलेआम घूमने पर एक दरोगा का ही एक हजार रुपए का चालान काट दिया गया है।

यह भी पढ़ें- फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर आजम खान, पत्नी तंजीम फातिमा ने कोविड सेंटर को दिए 100 ऑक्सीजन सिलेंडर

दरअसल, कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को रामपुर सिविल लाइन पुलिस बगैर मास्क चलने वालों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दरोगा दुर्गा सिंह को केमरी थाने के एक दरोगा अतुल पटेल नजर आए तो उन्हें रोक लिया। दरोगा दुर्गा सिंह ने मास्क के बारे में पूछा तो दरोगा अतुल पटेल कोई कारण नहीं बता सके। इस पर केमरी थाने के दरोगा ने अपना परिचय भी दिया, लेकिन दरोगा दुर्गा सिंह ने उनकी एक न सुनी और एक हजार रुपए का चालान काट दिया।

रामपुर सिविल लाइन पुलिस पूरे एक्शन मोड में नजर आई। पुलिस को जो भी बेवजह घूमता या बगैर मास्क के मिला उसी के खिलाफ कार्रवाई की। केमरी दरोगा के अलावा सिविल लाइन पुलिस ने पूर्व सीओ आले हसन के करीबी सिपाही धर्मेंद्र सिंह की कार भी सीज कर दी, क्योंकि वह बेवजह कार में घूम रहे थे। इसके साथ ही भाजपा नेता अवधेश शर्मा का भी चालान काट दिया। उक्त कार्रवाई महामारी अधिनियम के तहत की गई है।

यह भी पढ़ें- राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी देने वाला इंजीनियर गिरफ्तार, बोला- आंदोलन से है परेशानी