31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिम नेता का बड़ा बयान, सपा और बसपा हैं भाजपा के एजेंट, देखें वीडियो

खबर की मुख्य बातें- -अलवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों, मजलूमों और किसानों की पाटी है -'हम सांप्रदायिक ताकतों के आगे किसी प्रकार हार नहीं मानेंगे' -'देश के लिए हम दोबारा पूरे उत्साह से खड़े होकर लड़ेंगे'

2 min read
Google source verification
akhilesh

मुस्लिम नेता का बड़ा बयान, सपा और बसपा है भाजपा की एजेंट, देखें वीडियो

रामपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव पूर्व राज्य सभा सांसद राशिद अलवी ने पीडब्लो गेस्ट हॉउस मे कांग्रेस पदाधिकारियो के संग बैठक की। बताया जा रहा है कि वह रामपुर में उपचुनाव को लेकर कार्यकार्ताओं व पदाधिकारियों की नब्ज़ टटोलने आये थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी।

यह भी पढ़ें: इस जेल में रची गई थी भाजपा नेता की हत्या की साजिश, दो महिला समेत 5 गिरफ्तार

प्रत्याशी कौन होगा, इसका फैसला हाईकमान तेय करेंगे। कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुचांये। अलवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों, मजलूमों और किसानों की पाटी है। हम सांप्रदायिक ताकतों के आगे किसी प्रकार हार नहीं मानेंगे। देश के लिए हम दोबारा पूरे उत्साह से खड़े होकर लड़ेंगे।

भाजपा ने समाज में नफरत फैलाकर सत्ता हासिल की है। देश कि जनता केन्द्र और राज्य सरकार से तंग आ चुकी है। भाजपा लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। राजनीति में अब भी यदि विकास के नाम पर कोई वोट मांगता है तो वह कांग्रेस ही है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भाजपा की एजेंट हैं। इन्होंने हमेशा कांग्रेस को कमजोर करके भाजपा को लाभ पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें : एनएच 58 पर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, इन-इन जगहों पर हो गया रूट डायवर्जन, देखें वीडियो

राशिद अलवी ने कहा कि अब उपचुनाव के चुनाव की तैयारी करें। उसके बाद 2022 भी लड़ेंगे। हर बूथ पर युवाओं को तैयार किया जाए। देश की आजादी में केवल कांग्रेस का योगदान रहा है। भाजपा जनता को मूर्ख बनाकर वोट हासिल करती है। वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाकर वे जनता को हिंदू-मुसलमान के चक्कर में उलझाने में रहते हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बयान को लेकर राशिद अल्वी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ खड़ा होना चाहिए। झगड़े से कोई हल नहीं।