22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन के वुहान शहर में फंसे बेटी-दामाद, परिजनों ने विदेश मंत्रालय से लगाई मदद की गुहार

Highlights- रामपुर का परिवार चीन के वुहान शहर में फंसा- सोशल मीडिया के जरिये भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई- कहा- चीन में कोई नहीं कर रहा मदद

less than 1 minute read
Google source verification
rampur.jpg

रामपुर. चीन में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद से जहां हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों इसकी चपेट में हैं। वहीं, चीन में दूसरे देशों के रहने वाले नागरिक वहां से निकलने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। रामपुर के करीब 46 लोग देश वापस लौट चुके हैं। जबकि चीन के वुहान शहर में रामपुर का एक परिवार अभी भी फंसा है। इस परिवार ने सोशल मीडिया के जरिये भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अब बनेंगी 'बैरिस्टर बाबू', हाईकोर्ट में खुद लड़ेंगी अपना केस

बता दें रामपुर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र केे मोहल्ला शिवापुरम की रहने वाली नेहा यादव की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आशीष यादव के साथ हुई थी। आशीष यादव चीन के वुहान शहर में प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद नेहा पति आशीष के साथ चीन चली गई थी। तब से नेहा आशीष के साथ बुहान में रह रही है। पिछले कुछ दिनों से वुहान में कोरोना वायरस का कहर लोगों पर टूट रहा है। यही वजह है कि रामपुर के रहने वाले करीब 46 लोग चीन से भारत लौट चुके हैं, लेकिन आशीष का परिवार अभी भी वुहान में फंसा है।

आशीष व नेहा ने हाल ही में परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई और उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया जरिये अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन वहां उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। अब नेहा के परिजनों ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। परिवार ने बेटी-दामाद को बुहान से स्वदेश लाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री बोले- देश को तोड़ना चाहते हैं ओवैसी, दो दिन में खत्म होगा शाहीन बाग का धरना