
UP Coronavirus News Update: यूपी में रिकॉर्ड तोड़ दर से बढ़ रहा कोरोना वायरस का ग्राफ, 24 घंटों में 536 नए मामले आए सामने
रामपुर (rampur news) इन दिनों जिले में COVID-19 virus कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। पुलिस दरोगा की रिपाेर्ट कोरोना पॉजिटिवि आने के बाद दाे कोतवाली पहले ही सील हाे चुकी हैं अब कलेक्ट्रेट में तैनात वरिष्ठ अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद डीएम आञ्जनेय कुमार सिंह ने पूरी कलेक्ट्रेट को भी सील करा दिया है।
कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस का कार्यालय हैं। इसके अलावा जिला न्यायालय परिसर भी है। सभी काे 24 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। पूरी कलेक्ट्रेट परिसर और न्यायालय परिसर में सेनेटराइज का काम चल रहा है। रामपुर जिला अधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि, 24 घंटे के लिए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को सील कर दिया है। कलेक्ट्रेट परिसर से ही न्यायालय परिसर का रास्ता है।
इसलिए न्यायालय परिसर काे भी सील कर कर दिया गया है। जो बंदी कोर्ट में पेश होने के लिए आए थे उनको भी वापस जेल भिजवा दिया गया। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लगातार कलेक्ट्रेट परिसर और न्यायालय परिसर में सैनिटाइजिंग का काम चल रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में और न्यायालय परिसर में जितने भी कर्मचारी हैं सभी की सैंपलिंग करवाई जाएगी ।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में एक वरिष्ठ ऑफिसर की रिपाेर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस रिपाेर्ट के बाद कलेक्ट्रेट परिसर को सील कर दिया है। आज सभी वकीलों को कलेक्ट्रेट में नहीं जाने दिया है। बार एसाेसिएशन ने भी वकीलों से अपील की है कि कलेक्ट्रेट परिसर में ना जाएं। डीएम के आदेश का पालन करें।
Updated on:
03 Jul 2020 06:02 pm
Published on:
03 Jul 2020 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
