11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों ने की जमकर तोड़फोड़, देखें घटना का Live Video

Highlights- रामपुर जिला अस्पताल मरीज के परिजनों का उपद्रव- हार्ट पेशेंट को रेफर करने पर भड़के मरीज के परिजन- सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना

2 min read
Google source verification
rampur.jpg

रामपुर. जिला अस्पताल रामपुर में एक मरीज के तीमारदारों का उपद्रव देखने को मिला है। मरीज को लेकर पहुंचे लोगों ने इमरजेंसी कक्ष में तोड़फोड़ की है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग एक गंभीर हार्ट पेशेंट को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जिसका चेकअप करने के बाद डॉक्टर ने बड़े अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो परिजन भड़क गए। इसके बाद उन्होंने मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने के बजाय जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ मचा दी। इस दौरान जैसे -तैसे डॉक्टर्स ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बता दें कि गुस्साए परिजनों की तोड़फोड़ का वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती ने बीच सड़क पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, देखें वीडियो

जिला अस्पताल की सीएमएस राकेश मित्तल ने बताया शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ लोग एक हार्ट पेशेंट को लेकर पहुंचे थे। मरीज का चेकअप करने के बाद लगा कि जिला अस्पताल में उसका इलाज नहीं हो पाएगा तो उसको रेफर कर दिया गया था। इस पर परिजन मरीज को ले जाने को राजी नहीं हुए। उनका कहना था कि यहीं इलाज करिए। इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने उनसे कहा कि यहां इसका इलाज नहीं हो सकता, क्योंकि यहां कोई हार्ट का डॉक्टर नहीं है। इस पर मरीज के साथ आए परिजन भड़क उठे। उन्होंने इमरजेंसी में तोड़फोड़ करते हुए स्टाफ के साथ भी मारपीट की। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद ही वे लोग चले गए। सीएमएस ने बताया कि वे लोग काफी संख्या में थे। इस संबंध में उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण कार में की गई महिला की डिलीवरी, मामले की शुरू हुई जांच