
रामपुर। भाजपा (BJP) नेता आकश हनी ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद आजम खान (Azam Khan) और उनके बेटे सपा विधायक (MLA) अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना के बेटे आकाश हनी ने उन पर दो पैन कार्ड (Pan Card) रखने और उसका गलत उपयोग करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन पुलिस (Police) ने जालसाजी समेत कई धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का भी लगा चुके हैं आरोप
आपको बता दें कि दो जन्म प्रमाण पत्रों को बनवाने के आरोप में पुलिस पहले ही आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है। उसी केस में तीनों को कोर्ट ने वारंट जारी किए हैं। 18 तारीख को कोर्ट सुनवाई करेगी। यह केस आकाश हनी ने 3 जनवरी 2019 को दर्ज कराया था। अब भाजपा नेता आकाश हनी ने सिविल लाइन थाने में शुक्रवार को दर्ज कराया है।
यह कहा आकाश हनी ने
आकाश हनी ने आरोप लगाया कि सांसद आजम खान ने अपने बेटे को नाजायज फायदा पहुंचाने के लिए दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए। इसकी शिकायत उन्होंने की थी। उसको लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उस मामले में चार्जशीट फाइल कर दी है। 3 जनवरी को गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप था कि आजम खान के बेटे पहला जन्म प्रमाण पत्र सेंटपाल स्कूल का है, जहां से अब्दुल्ला आजम की शिक्षा हुई है। जबकि दूसरा जन्म नगर निगम लखनऊ का है। दोनों में तीन साल का अंतर है।
इस वजह से बनवाए दो पैन कार्ड
शुक्रवार को कराए गए केस के बारे में आकाश हनी ने बताया कि इनकम टैक्स छुपाने के लिए दो पैन कार्ड बनवाए गए हैं। इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी बिजेंद्र का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है।
Updated on:
07 Dec 2019 10:31 am
Published on:
07 Dec 2019 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
