8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: अभद्र बयान पर फंसे आजम खान, सुषमा स्‍वराज ने मुलायम को दी नसीहत, जानिए क्‍या था वह बयान

रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में सपा अध्‍यक्ष की जनसभा में आजम खान ने दिया था बयान चुनाव आयोग की तरफ से कोतवाली शाहबाद में दर्ज कराया गया है मुकदमा सुषमा स्‍वराज ने कहा- रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है

2 min read
Google source verification
tweet

अभद्र बयान पर फंसे आजम खान, सुषमा स्‍वराज ने मुलायम को दी नसीहत, जानिए क्‍या था वह बयान

रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर लाेकसभा सीट से गठबंधन के उम्‍मीदवार आजम खान के अभद्र बयान का मामला गरमा गया है। उन्‍होंने रविवार को एक जनसभा में अभद्र बयान दिया था। इस बयान को रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार व फिल्‍म अभिनेत्री जया प्रदा से जोड़ा गया। इसके बाद जहां राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है, वहीं केंद्रीय मंत्री सुषमा स्‍वराज ने भी सपा पर हमला बोला है। रविवार रात को इस मामले में आजम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया।

यह भी पढ़ें:आपत्तिजनक बयान देने के बाद आजम खान ने किया नया खुलासा, बताया किसके बारे में दिया बयान

यह कहा था आजम ने

आपको बता दें क‍ि रविवार को रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा थी। इसमें आजम खान ने कहा था, जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए। आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया। उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे। मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का नेकर खाकी रंग का है। आजम खान के इस बयान को जया प्रदा से जोड़कर देखा गया। इस मामले में चुनाव आयोग की तरफ से रविवार रात को कोतवाली शाहबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शाहबाद काेतवाली प्रभारी रमेश कुमार सिंह का कहना है कि आयोग की टीम ने केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने पीएम मोदी की चाय को लेकर पहली बार कही ऐसी बात, चारों तरफ होने लगी चर्चा

सुषमा स्‍वराज ने किया ट्वीट

इसको लेकर विदेश मंत्री ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, मुलायम भाई - आप पितामह हैं समाजवादी पार्टी के। आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है। आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिये।

यह भी पढ़ें: आजम खान के बयान पर चुनाव आयोग हुआ सख्त, प्रशासन से की रिपोर्ट तलब

सपा नेता ने दी सफाई

उधर, आजम खान ने इस बारे में सफाई देते हुए क‍हा है क‍ि उन्‍होंने किसी का नाम नहीं लिया था। उन्‍हें पता है कि उनको क्‍या कहना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि अगर कोई साबित कर दे कि उन्‍होंने किसी का नाम लिया है या अपमान किया है तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .