यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के दौरान लूटपाट, मारपीट और डकैती से जुड़े कुल 12 मामले दर्ज हुए थे। ये सभी मुकदमे स्थानीय निवासियों ने दर्ज कराए थे। आजम खान के वकील नासिर सुल्तान ने दो पुलिस अधिकारियों को दोबारा बुलाने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। मामले में इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा से आजम पक्ष के अधिवक्ता ने लंबी जिरह की।