
रामपुर: जनपद के बिलासपुर कोतवाली में आज उस समय कोहराम मच गया, जब यहां एक सर्राफ ने अपनी पत्नी और चार महीने के बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस घटना के पीछे सर्राफ का कर्जदार होना बताया जा रहा है। फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सहारनपुर के इस गांव में 3 साल बाद निकलेगी रविदास जयंती पर शोभायात्रा, एसएसपी ने मांगी अतिरिक्त फाेर्स
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक सर्राफ प्रदीप रस्तोगी की रुद्रपुर में सोने चांदी के आभूषणों की दुकान थी। गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे प्रदीप ने पहले अपनी पत्नी प्रीति रस्तोगी (25 वर्ष) को गोली मारी। उसके बाद उसने अपने चार माह के बेटे सचिन को गोली मारी। इसके बाद उसने स्वयं को गोली मारकर खुदकशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले पहुंच गए। सूचना पर प्रदीप के भाई राजीव रस्तोगी अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गए । बिलासपुर कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि गोली तमंचे से चलाई गई है। घटनास्थल से तमंचा मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट को मंजूरी, दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत ने दी ये प्रतिक्रिया
भाई को किया था फोन
खुद को खत्म करने से पहले प्रदीप ने अपने भाई राजीव को सबकुछ खत्म करने की जानकारी दी थी। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। घटना के पीछे मृतक का कर्जदार होना बताया जा रहा है।
Updated on:
06 Feb 2020 04:08 pm
Published on:
06 Feb 2020 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
