
accident
रामपुर: गुजरात से यूपी के रामपुर आ रहा एक ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। ट्रक में 50 से 60 लोग बैठे थे सभी बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रेस्क्यू करते हुए ट्रक से निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की इमरजेंसी भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक दर्जन के करीब ट्रक में बैठे लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी लोगों का इलाज किया जा रहा है । सभी रामपुर के आसपास रहने वाले बताए जा रहें हैं ।ये सभी लोग गुजरात में काम करते थे तो कुछ स्टूडेंट थे मदरसे में पढ़ने वाले स्टूडेंट थे।
मदरसे में पढ़ते थे सभी
पत्रिका उत्तर प्रदेश से हुई बातचीत में एक स्टूडेंट ने बताया कि मैंने 4 दिन पहले अहमदबाद के एक मदरसे में एडमिशन लिया था कि उसके बाद से ही मदरसा बंद हो गया और उसके बाद से हम घर आने के लिए कोशिश करते रहे। बहुत सारे लोग पैदल पैदल निकल रहे थे कि गुजरात की पुलिस ने एक ट्रक में सारे लोगों को बैठाकर के यूपी को रवाना कर दिया । ज्यादातर लोग यूपी के हैं पटवाई के पास आकर के अचानक ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया जिससे ट्रक में बैठे सभी लोग जख्मी हो गए।
ट्रक चालक के खिलाफ होगी कार्रवाई
घटना को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी घायलों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है जैसे ही तहरीर आएगी तत्काल मुकदमा लिखा जाएगा। सभी घायलों का बेहतर उपचार किया जा रहा है । समय-समय पर हमारी पुलिस टीम भी वहां जाकर उनकी देखभाल भी कर रही है। घायलों के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए हैं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है हरियाणा नंबर ट्रक है ट्रक के मालिक का पता लगाया जा रहा है जैसे ही ट्रक के मालिक का पता लगेगा तत्काल एक्शन लिया जाएगा। सीओ मिलक ने बताया कि एक ट्रक गुजरात से रामपुर आ रहा था। शाहबाद मार्ग पर थाना पटवाई क्षेत्र में बिजली के पोल से टकरा गया जिसमें 50 से 60 लोग बैठे हुए थे 1012 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए एक की मौके पर ही मौत हो गई सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज चल रहा है एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।हमारी पुलिस की टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। कहां से ट्रक आया था किसने ट्रक भेजा था ट्रक किसका है सारी चीजें सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
29 Mar 2020 06:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
