5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rampur: प्रतिबन्धित पशुओं की हत्या कर बेचते थे मांस, पुलिस ने कर दिया बुरा हाल

Highlights: -पुलिस ने सूचना पर छापा मारा -मौके से 40 किलो मांस बरममद -तीन को किया गया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
photo6300911976548772292.jpg

रामपुर। प्रतिबंधित पशुओं का वध करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में थाना अजीमनगर पुलिस ने शुक्रवार को कुम्हरिया अड्डे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये तीनो लोग प्रतिबंधित पशुओं का वध करके उसका मांस बेचने का काम करते थे। दिनांक 12-6 -2020 को खेमपुर के जंगल चांदपुर में कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंधित पशु का वध कर मांस बेचने की सूचना पर अजीम नगर पुलिस द्वारा छापा मारा गया था।

यह भी पढ़ें: Lockdown में तस्करी करने लगे युवक, 11 लाख रुपये और 200 किलो गांजा बरामद

उसी दौरान पुलिस ने 40 किलो प्रतिबन्धित पशु का मांस व पशु काटने के उपकरण बरामद कर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि अन्य आरोपी नदी में कूदकर ज़गल की ओर भाग गए थे। मामले में जुल्फेकार आदि चार नामजद तथा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना अजीम नगर मे मुकदमा पंजीकृत हुआ था। पुलिस द्वारा उक्त मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

शुक्रवार को थाना अजीमनगर पुलिस द्वारा प्रकाश में आये तीन ओर अभियुक्तगणों को कुम्हरिया बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। यह लोग प्रतिबंधित पशुओं को जंगल में पकड़कर वध करते थे और पशुओं का मास गांव गली कस्बों के मोहल्लों में बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे पुलिस इनके फिराक में थी जैसे ही पुलिस में इन को गिरफ्तार करने के लिए कोशिश की तीनों गिरफ्तार हो गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस ने तीनों को मुख्य न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जहां मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: अस्थाई जेल में बंद सभी 16 विदेशी जमातियों को मिली जमानत

गिरफ्तार अभियुक्तों में शहवाज अली पुत्र अनवर अली निवासी बिलासपुर गेट नई बस्ती थाना गंज, शहजाद अली पुत्र अनवर अली निवासी बिलासपुर गेट नई बस्ती थाना गंज, अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी चरक वाली मस्जिद थाना कोतवाली, रामपुर शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों का संबंधित धाराओं के तहत चालान किया है। थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मावी ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पहले भी कई बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है और उनके पास से पशुओं का मांस बरामद किया। की कार्रवाई लगातार की जा रही है। जितने भी लोग इस मामले में लिप्त हैं, सभी को गिरफ्तार करके जेल हो जाएगा।