नोएडा। कोरोना वायरस महामारी के दौर में भी मादक पदार्थों की तस्करी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। दादरी पुलिस ने गांजे से लगी कार के साथ दो मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक निलंबित पुलिसकर्मी की भूमिका भी दादरी पुलिस जांच कर रही है। कुछ दिनों पहले थाना सूरजपुर ने दो मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार कर, अवैध रूप से कमाए गए 11 लाख बरामद किए थे। ये तस्कर लंबे समय में गांजे की सप्लाई ग्रेटर नोएडा,नोएडा व गाजियाबाद के साथ साथ दिल्ली के कॉलेजों में बड़े पैमाने पर कर मोटी कमाई कर रहे है।