5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर जेल के बाहर पुलिसवालों ने लगाए जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे, आधा दर्जन को नोटिस जारी

रामपुर जेल (Rampur Jail) की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का सड़क पर डांस करने और जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) जिंदाबाद के नारे लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। उत्तर प्रदेश में इस समय विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और किसी दल के नेता के समर्थन में नारेबाजी करने वाले कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि पुलिसवाले हैं। जेल अधीक्षक अब आधा दर्जन जेल कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

2 min read
Google source verification
rampur-jail.jpg

रामपुर जेल (Rampur Jail) की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का सड़क पर डांस करने और जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) जिंदाबाद के नारे लगाने का वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ है। माना जा रहा है कि जेल के सुरक्षा कर्मियों ने राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी को लेकर नारेबाजी की थी। इसके साथ ही देशभक्ति गाने पर डांस भी किया था। वीडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में इस समय विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और किसी दल के नेता के समर्थन में नारेबाजी करने वाले कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि पुलिसवाले हैं। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने मामले को तूल पकड़ता देख अब आधा दर्जन जेल कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो बीते 26 जनवरी 2022 का है। इस मौके पर जिला कारागार पर तिरंगा फहराया गया था। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उसके बाद में कुछ पुलिस कर्मियों ने कारागार गेट के सामने ही इंकलाब जिंदाबाद, जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगा दिए। इतना ही नहीं इस दौरान पुलिसकर्मियों ने डांस भी किया। इसी बीच किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को पहले मेरठ पुलिस का बताया गया और फिर आगरा का बताया गया। इसके बाद रामपुर जिला कारागार प्रशासन ने खुद कहा कि यह वीडियो रामपुर जेल का है। वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी हमारी जेल में तैनात हैं। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि सभी 6 पुलिस कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP Assembly Election 2022: जानिए कौन है मनोज यादव जिस पर बीजेपी ने लगाया है बड़ा दाव

एक पुलिसवाले के घर का नाम जयंत चौधरी

वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों के दोस्तों ने बताया है कि जिन आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। उनमें से एक के घर का नाम जयंत चौधरी है। इसलिए वह जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। हालांकि पुलिस ने मामले में जांच बिठा रखी है।

यह भी पढ़ें- UP Assembly Elections 2022 : भाजपा प्रत्याशी के गले में पड़ी फूलमाला बनी आफत,जानिए पूरा मामला

आईजी कारागार को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट

जेल अधीक्षक ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जेल की सुरक्षा में तैनात जेल कर्मी संदीप को 26 जनवरी को सम्मानित किया गया था। संदीप के सम्मानित होने की खुशी में उसके साथी पुलिसकर्मी खुशी में झूम रहे थे। इसी बीच नारेबाजी भी की गई। उन्होंने बताया कि जेल कर्मी संदीप के घर का नाम जयंत है। हालांकि सभी पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इस मामले की जांच की रिपोर्ट आईजी कारागार को भेजी जाएगी।