3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा प्रत्याशी के गले में पड़ी फूलमाला बनी आफत,जानिए पूरा मामला

UP Assembly Elections 2022 चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी द्वारा की गई एक चूक उनके लिए आफत बन सकती है। बागपत जिले में दो प्रत्याशियों ने जरा सी गल्ती की तो पुलिस ने आदर्श आचार संहिता मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा सिर्फ प्रत्याशी ही नहीं बल्कि सैकड़ों समर्थकों के खिलाफ भी दर्ज हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 29 Jan 2022, 2:23 PM IST

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा प्रत्याशी के गले में पड़ी फूलमाला बनी आफत,जानिए पूरा मामला

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा प्रत्याशी के गले में पड़ी फूलमाला बनी आफत,जानिए पूरा मामला

UP Assembly Elections 2022 आदर्श आचार संहित का उल्लंघन करना भाजपा प्रत्याशी को भारी पड़ गया। पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जुलूस निकालने और कोविड प्रोटोकाल की गाइडलाइन का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा प्रत्याशी के साथ ही 30—40 अज्ञात समर्थकों को भी मुकदमें में शामिल किया गया है। छपरौली विधानसभा ये प्रोफेसर अजय कुमार गठबंधन के प्रत्याशी हैं। वहीं बागपत विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी योगेश धामा है। भाजपा प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ गांव हरियाखेड़ा में जुलूस निकाला।

छपरौली के गठबंधन प्रत्याशी ने गांव बालैनी में जुलूस निकाला। दोनों ही जुलूस में कोविड प्रोटोकाल के नियमों की अनदेखी की गई। जुलूस में किसी भी समर्थके चेहरे पर मास्क नहीं था। इतना ही नहीं भाजपा प्रत्याशी को इस दौरान बिना सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए माला भी पहनाई गई। इस दौरान माला पहनाने वालों ने भी मुंह पर मास्क नहीं लगाया हुआ था। भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा भी बिना मास्क के ही थे। उधर गठबंधन प्रत्याशी के जुलूस में डोल और बैंड बाजों की धुन पर समर्थकों ने डांस किया। फूलों की माला को तोड़कर हवा में लहराया गया। इस जुलूस में भी किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था। दोनों ही जुलूस की वीडियो रिकार्डिग की गई और प्रत्याशियों पर आदर्श आचार संहिता और कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े : UP Assembly Elections 2022 : नेहा राठौर के का बा...के जवाब में यूपी में बाबा...

पुलिस का कहना है कि दोनों जुलूसों की वीडियो वायरल हुई है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहे हैंं। जिसमें प्रत्याशी खुद आदर्श आचार संहिता के नियमों की अवहेलना करने दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर के बीच इस तरह की लापरवाही से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैल सकता है। इतना ही नहीं इन दोनों प्रत्याशियों ने जुलूस निकालने के लिए भी किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं करने और कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर दो प्रत्याशियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 17 वाद दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा करीब 200 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।