
रामपुर। जनपद की तीन तलाक (Triple Talaq) पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) को पत्र लिखकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि पीड़िता का पति उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। इस संबंध में उसको और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
फरवरी में हुआ था निकाह
पीड़िता का निकाह इसी साल 2 फरवरी को नालेपर के रहने वाले युवक से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद उसके पति ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली थीं। कुछ दिन बाद जब पीड़िता ने वे तस्वीरें किसी और के पास देखी। इस पर उसने पति से विरोध जताया। इसके बाद उसके पति ने उसके साथ गलत काम करके उसे तीन तलाक दे दिया। बाद में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
सितंबर में दर्ज कराई रिपोर्ट
पीड़िता लड़की ने 13 सितंबर को नगर कोतवाली में पति के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। साथ ही ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कराया। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग करता था। मना करने पर वह उसके साथ जररदस्ती संबंध बनाता था। वह इंसाफ मांगने के लिए थाना कचहरी जा रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपने और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की मांग की है। वहीं, मामले की जांच कर रहे विवेचक इसरार अहमद का कहना है कि फरवरी में इन दोनों में निकाह हुआ था। बाद में दोनो के बीच लड़ाई-झगड़े हुए। उन्हीं झगड़ों को लेकर दोनों में समझौता हुआ। लड़की पक्ष अपना दहेज लेकर अपने घर आ गए लेकिन समझौता होने के बाद भी महिला ने पति समेत ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पक्ष से तमाम दस्तावेज ले लिए गए हैं। अब पीड़िता के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
Updated on:
13 Nov 2019 03:15 pm
Published on:
13 Nov 2019 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
