28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजम के गढ़ में भी सपा को करारी हार, जीती भाजपा

jila panchayat chunav रामपुर में सपा अपनी जीत की दावेदारी कर रही थी लेकिन नतीजों ने भाजपा प्रत्याशी काे कुर्सी पर बैठा दिया। अब हार के बाद सपाई गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
img-20210703-wa0029.jpg

jila panchayat chunav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रामपुर ( rampur ) जिला पंचायत अध्य्क्ष पद के चुनाव ( jila panchayat chunav ) में सपा के दिग्गज नेता आजम खां के गढ़ रामपुर में भी सपा का जादू नहीं चल सका। यहां भाजपा जीत गई। भाजपा प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी ने सपा की प्रत्याशी नसरीन जहां को हराकर जिला पंचायत अध्य्क्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। नसरीन जहाँ की हार का ठीकरा नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चोधरी ने प्रशासन पर फोड़ा है जबकि भाजपाईयों का कहना है कि जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों के वोट से उन्हे जीत मिली है।

यह भी पढ़ें: jila panchayat chunav वेस्ट बिखर गया गठबंधन सपा रालोद को सिर्फ एक-एक सीट

रामपुर जिला पंचायत में कुल 34 जिला पंचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सपा के 11 जिला पंचायत सदस्य जीते थे जबकि भाजपा के सात, कांगेस का एक और बसपा तीन प्रत्याशियों के साथ-साथ 12 निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। जिला पंचायत अध्य्क्ष के मतदान में सपा प्रत्याशी को महज 13 वोट मिले जबकि भाजपा को 18 वोट मिले हैं। पांच वोटों से भाजपा के कंडीडेट ख्यालीराम लोधी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे महंगा है कन्नौज का यह परफ्यूम, 5 हजार है एक ग्राम की कीमत, खासियत ऐसी कि आप भी हो जाएंगे दिवाने

सपा प्रत्याशी नसरीन जहां ने कहा कि गलत तरीके से चुनाव हाराया गया है। जनता 2022 में इसका जवाब देगी। आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनके जिला पंचायत सदस्यों को उठवा लिया। जीते हुए प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी ने कहा कि ये जीत मुख्तार अब्बास नकवी की जीत है। जिला पंचायत सदस्यों की जीत है। जिलाधिकारी रविंद मादड़ का कहना है निष्पक्ष मतदान कराया गया है कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई। अगर कोई आरोप लगाता है तो वह आरोप निराधार हैं।

यह भी पढ़ें: सपा के साथ खड़ी हुई बसपा, भाजपा को अपने जिला पंचायत सदस्यों का भी नहीं मिला वोट

यह भी पढ़ें: Zila Panchayat President Election Result: आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी जीती, भाजपा को मिली शर्मनाक हार