6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: एसआईटी की टीम ने आजम खान से की पूछताछ तो विधायक बेटे ने जताई नाराजगी

Highlights . महिला थाने में एसआईटी की टीम ने आजम खान से की पूछताछ. तीन घंटे तक की गई पूछताछ. आजम खान के बेटे अब्दुल्ला हुए नाराज  
2 min read
Google source verification
azam.png

रामपुर. किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में शनिवार को एसआईटी की टीम ने सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से महिला थाने में पुलिस ने करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। एसआईटी की टीम ने अलियागंज के किसानों की जमीन मामले में आजम से पूछताछ की थी। हालांकि इस दौरान अब्दुल्ला आजम को थाने के बाहर बैठा दिया। अभी तक आजम खान से एसआईटी की टीम तीन बार पूछताछ कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: KeyToSuccess: सेना को 40 साल देने के बाद यह अफसर अब देश की ऐसे कर रहा सेवा
बता दें कि अलियागंज के किसानों की जमीन मामले में थाना अजीमनगर में आजम के खिलाफ 26 एफआई दर्ज है। इनपर किसानों की पौने चार बीघा जमीन कब्जा का आरोप है। जमीन मामले की जांच एसआईटी की टीम कर रही है। इस मामले में कोर्ट ने 24 अक्टूबर तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई हुई है। इससे पहले आजम खान ने जांच टीम को 30 सितंबर, 2 अक्टूबर, 4 अक्टूबर को अपना बयान दर्ज कराए थे। शनिवार को करीब 4 बजे आजम खान एसआईटी की टीम के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए महिला थाने पहुंचे। आजम खान के अलावा उनका व मौजूदा विधायक अब्दुल्ला आजम के अलावा उनके समर्थक भी महिला थाने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: गाजियाबाद के बाद अब जल्द ही यूपी के इस शहर से भी उड़ने लगेंगे हवाई जहाज

अब्दुल्ला आजम दिखाई दिए नाराज

हालांकि आजम खान से पूछताछ के दौरान अन्य सभी को बाहर बैठा दिया। पूछताछ के बाद आजम खान ने कहा कि सभी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। हालांकि उनके बेटे व मौजूदा विधायक अब्दुल्ला आजम पुलिस की कार्यवाही से नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूछताछ पिता के साथ की जा रही है, उस तरह चिमयानंद और सेंगर से की जाती तो उन्हें सजा बहुत जल्द मिल जाती।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग