
,
रामपुर. महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के साथ 17 राज्यों की 50 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर सभी की नजरें बनी हुर्इ हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान आने शुरु हो गए हैं। यूपी की सबसे चर्चित रामपुर सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि इस सीट पर सांसद आजम खान की पत्नी डाॅ. तंजीन फातिमा ने बड़ी बढ़त बना ली है।
रामपुर उपचुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक यहां कुल 9 राउंड हुए हैं। इन 9 राउंड में समाजवादी प्रत्याशी डाॅ. तंजीन फातिमा ने भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस सीट पर फातिमा 26629 मतों के साथ पहले नंबर पर बनी हुर्इ हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता 13405 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी अरशद अली खान को केवल 1648 मत मिले हैं तो बसपा उम्मीदवार जुबैर मसूद खान को मात्र 429 वोट मिली हैं। इस तरह तंजीन फातिमा 13224 वोटाें की बढ़त के साथ पहले स्थान पर हैं।
9 राउंड की मतगणना
- डॉ. तजीन फात्मा (सपा)- 26629
- भारत भूषण (भाजपा)- 13405
- अरशद अली खान (कांग्रेस)- 1648
- ज़ुबैर मसूद खान (बसपा)- 429
Published on:
24 Oct 2019 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
