6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय पुलिस सेवा के 17 अधिकारियों का तबादला,कई जिलों के एसपी बदले,यहां देखे सूची

कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला हो गया है...

less than 1 minute read
Google source verification
ips

ips

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के 17 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इसके साथ ही कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला हो गया है। इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम अधिसूचना जारी कर दी गई।


गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डीआईजी उत्तरी छोटानागपुर (उ.छो.) क्षेत्र हजारीबाग पंकज कंबोज को डीआईजी एसीबी का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के एसपी क्रांति कुमार गदिदेसी को एसपी विशेष शाखा बनाया गया है।

विशेष शाखा के एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है,वहीं रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक संजय रंजन सिंह को समादेष्टा जैप-2 के पद पर पदस्थापित किया गया है, वहीं धनबाद के एसएसपी (चोथे) मनोज रतन को एसपी सीआईडी, सीआईडी के एसपी वाईएस रमेश को एसपी दुमका, विशेष शाखा के एसपी आलोक को खूंटी का एसपी, खूंटी के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को गुमला का एसपी, राज्यपाल के परिसहाय चंदन कुमार झा को चाईबासा का एसपी, जामताड़ा की एसपी जया राय को सीआईडी का एसपी, दुमका के एसपी किशोर कौशल को धनबाद का एसएसपी, एसटीएफ के एसपी अंजनी कुमार झा को विशेष शाखा का एसपी, गुमला के एसपी अंशुमन कुमार को राज्यपाल का परिसहाय, रांची के सिटी एसपी अमन कुमार को ग्रामीण एसपी धनबाद, जैप-5 की समादेष्टा सुजाता कुमारी वीणापानी को रांची का सिटी एसपी, धनबाद के ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर को रांची का ग्रामणी एसपी और रांची के ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को रांची यातायात का एसपी बनाया गया है।