31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AJSU ने संकल्प पत्र में किए यह बड़े वादे, उठाई झारखंड को विशेष दर्जा देने की मांग

कभी बीजेपी (Jharkhand BJP) की सहयोगी रही AJSU उससे बराबर की टक्कर लेती (Special Status For Jharkhand) नजर आ रही है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 17 Nov 2019, 7:45 PM IST

AJSU ने संकल्प पत्र में किए यह बड़े वादे, उठाई झारखंड को विशेष दर्जा देने की मांग

AJSU ने संकल्प पत्र में किए यह बड़े वादे, उठाई झारखंड को विशेष दर्जा देने की मांग

(रांची): आजसू पार्टी ने रविवार को पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के साथ ही लोगों को विश्वास दिलाया कि पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए सत्ता में आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:Watch Video: गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर स्वर्ण मंदिर में हुई जबरदस्त आतिशबाजी

आजसू पार्टी ने संकल्प पत्र में अबकि बार गांव की सरकार के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरने के की घोषणा करते हुए पार्टी ने राज्य में रहने वाले पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण, पारा शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की सेवा स्थायीकरण करने, बेरोजगार युवाओं को 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि, सीएनटी-एसपीटी एक्ट का कड़ाई से पालन और स्थानीय लोगों को तृतीय व चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में शत प्रतिशत आरक्षण देने का वायदा किया गया है।

यह भी पढ़ें:यूं भारत में लाया जा रहा है करोड़ों का अवैध सोना, म्यांमार से जुड़े है तस्करी के तार

आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने रविवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए बताया कि विशेष राज्य का दर्जा पार्टी के लिए अहम मुद्दा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सिंचाई क्षेत्र काफी कम है, जितने भी जल स्त्रोत है, उसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। पूर्व में जो भी प्रमुख डैम का निर्माण कराया गया, वे सभी सिंचाई के लिए नहीं थे, बल्कि उद्योग आधारिक डैम थे। उन्होंने कहा कि गंगा बेसिन का समुचित उपयोग नहीं हो रहा है, अन्य प्रमुख नदियों के भी समुचित उपयोग की जरूरत है। सुदेश महतो ने कहा कि आने वाले समय में नदियों को जोड़ने की योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:नेपाल घूमने गए दोस्त यूं फंसे पुलिस के चंगुल में, लाखों का जुर्माना भरकर मिली रिहाई

आजसू पार्टी ने महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार, श्रमिकों के कल्याण समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त्त रूप देने का वायदा करते हुए यह भी भरोसा दिलाया कि झारखंड आंदोलनकारियों के चिन्हितीकरण का काम भी जल्द ही पूरा होगा। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों को सूचीबद्ध करने के साथ ही उन्हें सम्मानित करने, स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अर्हता देने, सम्मान राशि देने, आवास, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं तथा परियोजनों का ख्याल रखे जाने को लेकर उन्हें फ्रीडम फाइटर का दर्जा दिया जाएगा।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:मुश्किल में झारखंड BJP, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, मंत्री ने पकड़ी बगावत की राह

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड