5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड में ट्रिपल मर्डर, पड़ोसी ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, गांव में तनाव का माहौल

Jharkhand Triple Murder : झारखंड के बोकारो जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Jharkhand Triple Murder

Jharkhand Triple Murder (Photo IANS)

Jharkhand Triple Murder :बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलीलवा गांव में बुधवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान जानकी महतो, उनकी पत्नी और उनकी बहू के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पड़ोसी राजू सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। वारदात सुबह करीब आठ बजे हुई।

तीनों की मौके पर ही मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले वृद्ध महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया। उन्हें बचाने पहुंचे उनके पति जानकी महतो पर भी उसने ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद बहू पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुल्हाड़ी लेकर दौड़ रहे राजू सिंह को देखकर लोग दहशत में आ गए। कोई उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ जारी है।

यह भी वीडियो देखें :

हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपी का व्यवहार लंबे समय से असामान्य था। आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की थी, जिसके बाद उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है।

इस बीच, विधायक जयराम महतो ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषी को सख्त सजा दिलाई जानी चाहिए।