scriptप्रदेश की बेटी दीपिका कुमारी ने ने तीरंदाजी में बनाया विश्व रिकार्ड | Daughter of state Deepika Kumari achieved world record in Archery | Patrika News

प्रदेश की बेटी दीपिका कुमारी ने ने तीरंदाजी में बनाया विश्व रिकार्ड

locationरांचीPublished: Apr 28, 2016 12:11:00 pm

दीपिका उन चार खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने रियो के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Deepika Kumari

Deepika Kumari

रांची। तीरंदाजी विश्व कप में भारत की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व रिकार्ड की बराबरी कर ली है। झारखंड की बेटी दीपिका ने कुल 720 अंकों में से 686 अंक हासिल कर ओलंपिक चैम्पियन और विश्व विजेता दक्षिण कोरिया कि बो-बेए के मौजूदा विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की है।

बता दें कि दीपिका ने इसी साल पद्मश्री पुरस्कार हासिल किया है। दीपिका ने इससे पहले 2011, 2012 में एकल स्पर्धा में और विश्व कप के 2013 संस्करण में रजत पदक हासिल किया था। इसके साथ ही उन्होंने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में एकल और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

इसी साल हुए एशियन खेलों में उन्होंने टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। अब वे अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए प्रतिभागी होंगी। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, “दीपिका जमशेदपुर और दिल्ली में हुईं ओलम्पिक चयन प्रक्रिया में दो बार 720 में से 690 अंक हासिल कर चुकी हैं।

दीपिका उन चार खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने रियो के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनका विश्व कप में यह प्रदर्शन निश्चित ही रियो ओलम्पिक में उनके मनोबल को और बढ़ाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो