
ध्रुव राठी ने एप्पल के नए आईफोन डुओ की कीमत पर कसा तंज
Dhruv Rathee On iPhone Due Price: एप्पल (Apple) के बहुचर्चित और पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ (iPhone Duo) के लॉन्च होते ही टेक जगत में हलचल मच गई है। जहां एक तरफ इस प्रीमियम और इनोवेटिव फोन के फीचर्स की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इसकी आसमान छूती कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। अब इसी लिस्ट में फेमस यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी ने भी अपनी राय रख दी है। उन्होंने इस नए फोल्डेबल आईफोन की कीमत पर एक बेबाक वीडियो शेयर करते हुए एप्पल पर करारा तंज कसा है।
ध्रुव राठी ने गणित समझाते हुए बताया कि एप्पल के इस एक फोन की शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये है। उन्होंने एक शानदार तुलना करते हुए दिखाया कि कैसे इतनी बड़ी रकम से एक आम इंसान अपनी पूरी जिंदगी की जरूरतें या कमाई का नया जरिया खड़ा कर सकता है।
ध्रुव राठी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एप्पल के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ पर सवाल उठाया है। ध्रुव राठी ने बताया है कि इसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये रखी गई है। क्या आप जानते हो इस एक iPhone की कॉस्ट में क्या-क्या खरीद सकते हो?
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि ध्रुव राठी ने इस रकम को केवल खर्च करने के बजाय एक बिजनेस मॉडल की तरह समझाया। उन्होंने कहा कि 3 लाख में आप दो ई-रिक्शा (ई-ऑटो) खरीद सकते हैं, जो रोजाना किसी परिवार की स्थायी कमाई का जरिया बन सकते हैं।
इसके अलावा, इतने पैसों में दो 'मुरा भैंस' खरीदी जा सकती हैं, जो रोजाना लगभग 20 लीटर दूध देती हैं। इसे बेचकर कोई भी व्यक्ति हर महीने 50,000 से 60,000 तक की सीधी कमाई कर सकता है। ध्रुव राठी ने वीडियो के आखिर में दर्शकों से सोचने को कहा कि क्या वाकई में सिर्फ एक फोन पर 3 लाख फूंकना 'वर्थ इट' यानी लाभदायक है, जब उसी रकम से जिंदगी बदली जा सकती है।
बता दें, 9 सितंबर 2026 को एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है, साथ ही अगर आप एपलकेयर प्लस लेते हैं तो उसकी कीमत 51,900 रुपये है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी-अपनी बातें रख रहे हैं।
Updated on:
11 Sept 2026 08:44 pm
Published on:
11 Sept 2026 08:35 pm
