इधर, नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशियों के रुप में भाग्य आजमा रहे सभी 6 उम्मीदवार चुनाव हार गए । चुनाव कमिटी के अध्यक्ष ललित केडिया ने बताया कि कुल 3150 में से 1955 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया और वर्ष 2018-19 के लिए 21 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। इससे पहले चेंबर के वार्षिक चुनाव के दौरान पहला वोटर के रूप में मनोज बजाज ने वोटिंग की। वोटिंग इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से की गयी। एक चेंबर सदस्य 21 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए वोट डाले । इसके अलावा पदाधिकारियों के पद के लिए भी वोट डाले गये।