6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हजारीबाग में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है...
2 min read
Google source verification
photo from hazaribagh

photo from hazaribagh

(रांची): झारखंड के हजारीबाग जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। एक महिला का शव घर के कमरे में मिला जबकि दो अन्य सदस्यों (एक महिला व चार माह की बच्ची) का शव घर में स्थित कुएं में मिला। पडोस में रहने वाली महिला घर के सामने खून के निशान देखकर अन्य लोगों साथ अंदर पहुंची तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को बरामद किया और मामले की जांच में जुट गई है।


झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के गर्रीखुर्द गांव में पुलिस ने रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव बरामद किया। केरेडारी प्रखंड के गर्रीखुर्द बाजारटांड़ के निकट दिनेश्वर सोनी की बहू अंकिता देवी का शव उनके घर के बेडरूम में मिला। वहीं घर के निकट स्थित कुआं से उनकी ननद लक्ष्मी रानी और चार माह की बच्ची आरूही का शव मिला। अंकिता बिशुनगढ़ प्रखंड के सरिया स्कूल में सरकारी शिक्षक थी, जबकि उसका पति राजेश सोनी भी शिक्षक है और गिरिडीह जिले के सरिया में पदस्थापित है। बताया गया है कि घर में सिर्फ यही तीनों ही मौजूद थे।


पडोसी महिला ने घर के बाहर देखे खून के निशान

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला ने दिनेश्वर सोनी के घर के सामने खून के धब्बे और घसीट कर ले जाने के निशान देखे,इसके बाद उन्हें कुछ गलत होने का आभास हुआ। महिला ने आसपास के लोगों को साथ लिया और दिनेश्वर सोनी के घर पहुंची। सभी लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा,तो अंदर अंकिता का शव दिखा। पुलिस के आने के बाद दो अन्य शव भी बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिवार के अन्य सदस्यों के आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।