उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में सभी के प्रिय रहे। उन्होंने अपने वचन और कर्म से सभी के हृदय में अपनी पहचान बनायी। आज पूरे देश में एक साथ 4000 स्थानों पर काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची आ रहे हैं। इस दिन दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना आयुष्मान भारत की शुरुआत की जायेगी। इससे राज्य के 68 लाख में से 57 लाख गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा का निशुल्क लाभ दिया जायेगा। इस योजना के लागू होने के बाद गरीब परिवारों को अब इलाज के लिए अपने घर, जमीन, जेवर आदि नहीं बेचने होंगे। उन्होंने राज्य की जनता से इस कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया।