9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- ‘दोहरा चरित्र’ उजागर

Jharkhand JPSC JSSC Exam Controversy: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद हर दिन और गहराता जा रहा है।दरअसल, छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। वहीं, विधायक जय राम महतो ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर उपवास रखा है।
2 min read
Google source verification

रांची

image

Imran Ansari

Aug 09, 2026

Jharkhand JPSC JSSC Exam Controversy

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का कांग्रेस पर हमला, फोटो सोर्स- ANI

Annapurna Devi Attack Rahul Gandhi Jharkhand: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर "दोहरे रवैये" का आरोप लगाते हुए चुप्पी साधने पर सवाल उठाए हैं। वहीं, दूसरी ओर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर रांची में एक दिवसीय उपवास रखा।

'गठबंधन शासित राज्यों में चुप्पी क्यों?': अन्नपूर्णा देवी

बता दें कि कोडरमा में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जो कांग्रेस नेतृत्व देश के अन्य हिस्सों में छात्र मुद्दों पर बढ़-चढ़कर बोलता है, वह झारखंड में आंदोलनरत अभ्यर्थियों के मामले में पूरी तरह मौन है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राहुल गांधी ने झारखंड के युवाओं के लिए एक शब्द भी नहीं कहा है। अगर आप सच में छात्रों का भला चाहते हैं, तो हर जगह बोलिए। पंजाब, कर्नाटक या केरल जैसे राज्यों के मुद्दों पर विरोध पक्ष की चुप्पी उनके दोहरे चरित्र को उजागर करती है। उन्होंने राज्य सरकार से छात्रों की मांगें स्वीकार करने और धांधली में शामिल लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

सीबीआई जांच की मांग पर विधायक जयराम महतो का उपवास

झारखंड विधानसभा के आगामी सत्र से ठीक पहले जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने छात्रों के समर्थन में रांची में एक दिन का उपवास रखा। जयराम महतो ने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों की सीटों को लाखों रुपये में बेचा जा रहा है और इसमें बड़े रसूखदार लोग शामिल हैं। महतो ने कहा कि इस पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच होनी चाहिए और मुख्यमंत्री को सीधे छात्रों से संवाद करना चाहिए। उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात भी कही।

5 जुलाई से जारी है छात्रों का आंदोलन

गौरतलब है कि 14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 5 जुलाई को घोषित होने के बाद से ही छात्र परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सड़कों पर हैं। छात्र परीक्षाओं में पारदर्शिता, गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।