9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड में JPSC-JSSC आंदोलन के बीच दावा, ‘अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को ले जाने की कोशिश हुई’

JPSC JSSC Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारी प्रेम नायक ने देवेंद्र नाथ महतो को हटाने की कोशिश का बड़ा दावा किया है।
2 min read
Google source verification
JPSC JSSC protest in Ranchi.

प्रदर्शनकारी प्रेम नायक (Photo -ANI)

Jharkhand Student Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारी प्रेम नायक ने आरोप लगाया है कि रात के दौरान मेडिकल टीम कई बार प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और देवेंद्र नाथ महतो को प्रदर्शन स्थल से हटाने की कोशिश की गई। उन्होंने इसकी तुलना दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने की घटना से की।

प्रदर्शनकारी प्रेम नायक ने कहा, 'कल रात देवेंद्र नाथ महतो को भी ले जाने की कोशिश की गई। प्रशासन जिस तरह से व्यवहार कर रहा है, उससे ऐसा लगता है कि कहीं न कहीं वे देवेंद्र नाथ महतो को यहां से उठाना चाहते हैं। जैसा मुझे लगता है, वे उन्हें उठाकर ले जाना चाहते हैं और जब वह होश में आएं, तो उन्हें अस्पताल ले जाएं, ठीक उसी तरह जैसे उन्होंने सोनम वांगचुक के साथ किया था और फिर इस आंदोलन को दबा दें।'

'देवेंद्र नाथ यहां मजबूती से डटे रहेंगे'

आंदोलन को दबाने की रणनीति का आरोप लगाते हुए प्रेम नायक ने आगे कहा, 'वे जानते हैं कि जब तक देवेंद्र नाथ यहां मजबूती से डटे रहेंगे, आंदोलन तेज होगा और भीड़ बढ़ती रहेगी। आप देख सकते हैं कि कल भीड़ बढ़ी थी, आज भी बढ़ेगी और आगे भी बढ़ती रहेगी। हम भारत सरकार और झारखंड सरकार से कहना चाहते हैं कि हम अपने हाथों में संविधान लेकर संवैधानिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इसलिए हमें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। हम केवल शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे हैं। आज तक हमने अपनी मांगों को रखते हुए कानून और संविधान का पूरी तरह और शांतिपूर्वक पालन किया है।'

छात्रों की क्या हैं मांगें?

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने 2019 के बाद आयोजित सभी JSSC CGL, JSSC JE और PGT परीक्षाओं को रद्द करने, अनियमितताओं की CBI जांच कराने, इसमें शामिल 'माफिया और एजेंसियों' के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, UR, EWS, BC-I, BC-II, SC और ST वर्ग के कटऑफ का खुलासा करने, पारदर्शिता के लिए OMR कॉपी और रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध कराने व UPSC SSC की तर्ज पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग