इधर, पलामू के कुंदन कुमार सिंह को आज सुबह में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। हुसैनाबाद के लोगों ने शहीद को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। हुसैनाबाद के कामगारपुर पंचायत के गमहरबिगहा निवासी और झारखंड जगुआर के एसाल्ट 40 के जवान कुंदन कुमार सिंह का पार्थिव शरीर कल रात उसके पैतृक गांव पहुंचा। शव के अंतिम दर्शन के लिए रात से ही लोग गमहर बिगहा पहुंचने लगे थे। सुबह करीब नौ बजे कुंदन की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर कुशवाहा, हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष शशि कुमार, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर राम, हुसैनाबाद एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, थाना प्रभारी रासबिहारी लाल के अलावा सैकड़ों ने भाग लिया। गांव में मुक्ति धाम पर कुंदन का राजकीय सम्मान के साथ संस्कार किया गया।