6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिबंधित मांस फेंके जाने पर दो समुदायों में पथराव

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को समाज कंटकों ने प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंक कर शहर में तनाव पैदा करने की कोशिश की
2 min read
Google source verification
ranch

ranchi

(रवि सिन्हा की रिपोर्ट)
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को समाज कंटकों ने प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंक कर शहर में तनाव पैदा करने की कोशिश की। मांस का टुकड़ा फेंके जाने पर दो गुटों के लोग आमने सामने हो गए और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने हल्का लाठी वार कर हालात पर तत्परता से काबू में किया। इस घटना में सिटी डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं। घायलोंं का प्राथमिक इलाज भी कराया गया है।

दो समुदाय के लोग आमने-सामने


पुलिस के अनुसार लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित मिशन चौक के निकट कुछ उपद्रवी तत्वों ने प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंक दिया था। यह खबर शहर में आग की तरह फैली और दो समुदाय के लोग लोअर बाजार में एकत्र हो गए। दोनों ओर से पथराव होने लगा। पुलिस मय जाब्ते के पहुंची और मामले को शांत किया। भीड़ को शांत कराने में जुटे सिटी डीएसपी राजकुमार मेहता घायल हो गए। पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों को तितर बितर कर दिया और सड़क पर जाम को समाप्त कर आवागमन शुरू कराया।

वीडियो फुटेज से करेंगे पहचान


बुद्धीजीवियों एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने भी दोनों समुदायों के लोगों को समझाया। पुलिस ने भी कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर उन लोगों की पहचान की जाएगी जिन्होंने माहौल बिगाडऩे की कोशिश की। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि झारखंड में प्रतिबंधित मांस को लेकर कई मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों में हत्या तक हुई हैं। ऐसी ही एक घटना राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का मुद्दा बन गई थी। हाल ही के समय में समाज कंटकों ने दो समुदायों में दरार डालने के लिए भड़काने के प्रयास किए हैं। रांची के लोअर बाजार की घटना को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।