
ऐसा क्या हुआ जो वरिष्ठ कांग्रेसियों की आंखों से छलक पड़े आंसू
रतलाम. कांग्रेस का स्थापना दिवस कार्यक्रम काफी यादगार रहा, इस अवसर पर जब लंबे समय बाद वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान किया गया तो उनकी आंखों से आंसू छलकते नजर आए, उन्होंने नम आंखों से पार्टी का इतिहास बताते हुए अपने अनुभव भी शेयर किए, इस दौरान कांग्रेस से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रे्रस का स्थापना का 137 वां स्थापना दिवस मंगलवार को उत्साह से मनाया गया। इस दौरान पार्टी के उन वरिष्ठों का सम्मान किया गया, जिन्होंने पार्टी को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में पार्टी का इतिहास बताते हुए उनकी आंखें नम हो गई।
मंहगाई के लिए भाजपा को बताया जिम्मेदार
कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से शुरू हुई। स्वागत भाषण देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहां की हमें गर्व है कि हम एक ऐसी पार्टी से जुड़े हुए हैं जिसका देश की आजादी के लिए पूरा योगदान है। पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए वर्तमान में हो रही महंगाई को पूरी भाजपा के उद्योगपति मित्रों की देन बताया।
इनका हुआ सम्मान
इस अवसर पर शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष जमीर फारुकी, फतेहलाल कोठारी, भगवती शंकर जोशी, गणपति शंकर पांचाल, हीरालाल प्रेम, विजय स्टीफन, शांतिलाल मालवीय, अभय सुराणा, रतनलाल राठौड़ का स्वागत कांग्रेस पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर किया गया। आयोजन में शहर कांगे्रस पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा, पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित, महिला कांगे्रस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यास्मीन शेरानी, महिला कांगे्रस प्रवक्ता अदिति दवेसर, पूर्व पार्षद राजीव रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मोहसिन खान शेरानी, कमरुद्दीन कछवाहा, विजयसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। संचालन सेवादल प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास ने व आभार प्रदर्शन शहर कांगे्रस कार्यकारी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने किया।
Published on:
29 Dec 2021 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
