6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

Big Breaking : लाखों कर्मचारियों के लिए खुश खबर, देखें वीडियो

मध्यप्रदेश में काम करने वाले लाखों सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा तोहफा दे दिया है। ये तोहफा रतलाम जिले में जावरा के भाजपा विधायक के सुझाव के बाद दिया गया है।

Google source verification

रतलाम. मध्यप्रदेश में काम करने वाले लाखों सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा तोहफा दे दिया है। ये तोहफा रतलाम जिले में जावरा के भाजपा विधायक के सुझाव के बाद दिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना की समीक्षा हर तीसरे दिन कर रहे है। इसी तरह की समीक्षा के दौरान जावरा के भाजपा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने सुझाव दिया कि कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे है, इनको एक दिन का अवकाश दिया जाना चाहिए, क्योंकि सभी के परिवार होते है, इस पर मुख्यमंत्री ने जावरा विधायक के सुझाव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

रामनवमी के दिन भी किया काम

मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए विधायक डॉक्टर पांडे ने बताया कि प्रशासन जनप्रतिनिधियों जन अभियान परिषद इत्यादि के सतत कार्य में लगे होने और गहरी मानिटरिंग के कारण लाडली बहना योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। यही कारण है कि रामनवमी के दिन भी रतलाम जिले में लगभग 17 हजार पंजीयन हुए। ऐसे में कर्मचारियों को भी एक दिन अपने परिवार को देने का अधिकार है। इस पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे इस सुझाव का स्वागत करते है व इसकी मंजूरी देते है। इसके लिए प्रदेश के हर कलेक्टर को निर्देश समीक्षा के दौरान ही दिए कि वे अपनी सुविधा अनुसार वार तय करें।

ये रहे उपस्थित


मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की समीक्षा वीसी के माध्यम से की। इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में जावरा विधायक डॉ पांडे, रतलाम शहर चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहे।