
पंजाब में PM की सुरक्षा में चूक मामला : मानव श्रृंखला बनाकर भाजपाइयों ने लिखा 'I Love Modi'
रतलाम. पिछले दिनों पंजाब मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा मे चूक के मामले में भाजपा द्वारा एक तरफ तो कांग्रेस की चन्नी सरकार पर पीएम की हत्या की साजिश रचने के आरोप लाग रही है तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी तथा पार्टी के विभिन्न मोर्चो पर देशभर में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के रतलाम में भी भाजपाईयों ने पंजाब कांग्रेस के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि, भाजपा एवं युवा मोर्चा ने मिलकर स्थानीय सज्जन सिंह की प्रतिमा के पास दो बत्ती चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री के विरूद्ध किए गए जानलेवा षड़यंत्र का विरोध किया। मानव श्रृंखला का नेतृत्व क्षेत्रिय सांसद गुमानसिंह डामोर तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने किया।
पीएम मोदी से राजनीतिक मंच पर लड़ पाना असंभव- भाजपा
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डामोर ने कहा कि, मोदी देश के नहीं बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रीय नेता बनकर उभरे हैं। कांग्रेस समेत देश का विपक्ष इस बात को भलीभांती जानता है कि, पीएम मोदी से राजनेतिक मंच पर लड़ पाना उनके बस का नही है।
मानव श्रृंखला मे उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ता वन्दे मातरम्, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिंदाबाद समेत मेरा प्रधानमंत्री-मेरा अभिमान जैसे नारे बुलंद कर रहे थे।
भाजपाइयों ने लिखा 'I Love Modi'
श्रृंखला स्थल पर आय लव मोदी शब्द के रूप में कार्यकर्ताओं ने श्रृंखला बनाकर मानव श्रृंखला को एक अभिनव रूप दिया। रंगोली द्वारा श्रृंखला स्थल पर मोदी का चित्र भी युवा चित्रकारों द्वारा चित्रित किया गया। मानव श्रृंखला कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया तथा आभार युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने माना।
Published on:
10 Jan 2022 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
