भोपाल. मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आगामी परीक्षाओं से पहले परीक्षा केंद्रों में इजाफा करने का फैसला लिया है। बता दें कि, आगामी 17-18 फरवरी से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। ये भी बता दें कि, बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 10 फीसदी परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। कोरोना गाइडलाइन के साथ बोर्ड परीक्षाएं प्रदेशभर में आयोजित होनी हैं।