रेलवे के आदेश के अनुसार, 15 से 30 यात्रियों के रिजर्वेशन के लिए आरक्षण केंद्र के मुख्य आरक्षण पर्येक्षक समेत स्टेशन प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को रिजर्वेशन के दायित्व दे दिए हैं। 31 से 100 यात्रियों के एडवांस रिजर्वेशन के लिए स्टेशन डायरेक्टर, क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक को अधिकार दिए गए हैं। 100 से अधिक यात्री होने पर ही रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पास आवेदन करा होगा।