12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Breaking : Ratlam में हत्या के मामले में मिला पुलिस को अहम सुराग, बेहद करीब पहुंची पुलिस हत्यारे के

मृतका के घर के पीछे उगी हुई झाडियों में ही पुलिस को अहम क्लू मिला है। पुलिस अपने फॉरेसिंक एक्सपर्ट से उसकी पु​ष्टि करवा रही है। देर रात में यह हो गया तो सुबह तक पु​लिस के हाथ हत्यारे तक पहुंच जाएंगे।

3 min read
Google source verification
Pandit suicide or murder in indore

Pandit suicide or murder in indore: पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा शव। आत्महत्या या हत्या जांच शुरू।(प्रतिकात्मक फोटो: पत्रिका फाइल फोटो)

रतलाम। शहर के औद्योगिक पुलिस थाना अंतर्गत लक्ष्मणपुरा क्षेत्र के मीराकुटी में 70 वर्ष की सेवानिवृत शिक्षिका वृद्धा की गला रेतकर हत्या रविवार-सोमवार को कर दी गई। गला रेता हुआ शव घर के बाथरूम में तब मिला, जब परिवार के अन्य सदस्य वृद्धा सरला धनेटवाल की तलाश करते हुए पहुंचे। असल में सरला अकेली रहती थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य आसपास के मकान में रहते थे। वृद्धा को गोल्ड पहनने में रुचि थी व उसको पहनकर मोहल्ले में आना-जाना भी करती थी। पुलिस को संदेह है किसी अपराधी या परिचित ने गोल्ड लूट के इरादे से ही हत्या की है। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को गोल्ड के कई आभूषण नदारत मिल है। देर रात पुलिस को हत्या के मामले में अहम सुराग हाथ आए है। पुलिस के वरिष्ठ अ​धिकारियों के मुताबिक हत्यारे के बेहद करीब पुलिस पहुंच चुकी है। किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है।

सुबह हत्या की सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, फॉरेंसिक अधिकारी अतुल मित्तल, चारों पुलिस थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल, खोजी कुत्ता, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल आदि पहुंचे। मकान के चारों तरफ एसपी कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ राउंड मारा व इस बात को खोजने का प्रयास किया, कोई अपराधी बाहर से अगर आया तो कहां-कहां से आ सकता है। घर के करीब एक बड़ापेड़ है, पहले यह माना गया, यहां से अपराधी जा सकता है। इसके बाद मकान की ऊंचाई, उपर पहुंचने के लिए पेड़ से दूरी आदि को मापा गया।

अकेली रहती थी कई साल से

पुलिस के अनुसार मृतका कई साल से अकेली रहती थी। पति का निधन कई वर्ष पूर्व हो चुका है। सोमवार सुबह रिश्तेदारों के साथ उज्जैन एक विवाह समारोह में जाना था। सुबह परिवार की एक महिला घर पहुंची व सरला को आवाज दी। जब कोई तवज्जो इस पर नहीं मिली तो देवर को बुलाया गया। देवर ने आकर पूरे घर में सरला की तलाश की। जब घर के बाथरूम को देखा को यहां सरला का गला रेतकर शेव पड़ा हुआ था। शव को देखकर परिजनों की चींख निकल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

भाभी के फोन पर आए भाई

परिजनों के अनुसार उज्जैन जाने के लिए फोन लगाया तो स्वीच बंद आया। इसके बाद भाई राजेंद्र जायसवाल ने सरला की भाभी ललिता को घर भेजा। बाद में देवर भी पहुंचा। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। विवाह के लिए भाई राजेंद्र निकल गए थे, शव को देखने के बाद ललिता के फोन पर आधे रास्ते से आए।

्इन एंगल पर जांच से मिल रही सफलता

- घर की छत पर कोई दरवाजा नहीं, चोर इसी रास्ते से आए या नहीं।

- चोरों ने कुछ देर इंतजार किया, या पहले सीढ़ी उतरकर घर में आ गए।

- सरला की नींद खुली तो धक्का देकर बाथरूम में ले गए, गला रेत दिया।

- अगर कोई परिचित था तो उसने भी यही कार्य किया।

- वापस जाने अपराधी ने घर के मुख्य दरवाजे का उपयोग किया।

- आने से लेकर अपराध करने व गोल्ड आदि चोरी कर ले जाने में एक से दो घंटे लगे।

विशेष जांच दल बनाया

एसपी कुमार ने हत्या की जांच के लिए एसआईटी यानी विशेष जांच दल का गठन किया है। इसमें एएसपी राकेश खाखा, जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय, शहर के चारों थानों के प्रभारी को शामिल किया है। एसपी के अनुसार हर एंगल से जांच की जा रही है, कुछ अहम सुराग हाथ आ गए है, जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा करेंगे। बताया जा रहा है कि मृतका के घर के पीछे उगी हुई झाडियों में ही पुलिस को अहम क्लू मिला है। पुलिस अपने फॉरेसिंक एक्सपर्ट से उसकी पु​ष्टि करवा रही है। देर रात में यह हो गया तो सुबह तक पु​लिस के हाथ हत्यारे तक पहुंच जाएंगे।