18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोविड 19 पार्सल ट्रेन चलेगी

कोविड 19 के अंतर्गत घोषित लॉकडाउन अवधि के दौरान, पश्चिम रेलवे की पार्सल स्पेशल ट्रेनों को चलाने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में ओखा - गुवाहाटी, देवास - जम्मू तवी के बीच सेवाओं वाली ४ और पार्सल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय पश्चिम रेलवे द्वारा लिया गया है।

2 min read
Google source verification
रायपुर जंक्शन से होकर तीन यात्री स्पेशल ट्रेनें अब चलने वाली हैं।

ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा, तभी प्लेटफार्म में एंट्री मिल पाएगी।

रतलाम. कोविड 19 के अंतर्गत घोषित लॉकडाउन अवधि के दौरान, पश्चिम रेलवे की पार्सल स्पेशल ट्रेनों को चलाने का सिलसिला निरंतर जारी है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रविंद्र भाकर ने बताया इन विशेष ट्रेनों के ज़रिये देश भर में चिकित्सा उपकरणों, दवाइयों, खाद्यान्नों आदि जैसी अत्यावश्यक वस्तुओं के परिवहन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई जा रही है। इसी क्रम में ओखा - गुवाहाटी, देवास - जम्मू तवी के बीच सेवाओं वाली और पार्सल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय पश्चिम रेलवे द्वारा लिया गया है।

VIDEO यात्री ट्रेन चलाने से पहले रेलवे ने जारी की पांच शर्ते

पश्चिम रेलवे को हुई पार्सल ट्रेन से 13 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई

ओखा - गुवाहाटी पार्सल स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 00949 ओखा - गुवाहाटी पार्सल विशेष ट्रेन 4, 9, 14, 19, 24 और 29 जून को ओखा से 7.15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन शाम को ५ बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन नं 00950 गुवाहाटी - ओखा पार्सल विशेष ट्रेन 7, 12, 17, 22, 27 जून और 2 जुलाई, को गुवाहाटी से शाम 4 बजे प्रस्थान करेगी और चौथे दिन देर रात 1.10 बजे ओखा पहुंचेगी। यह ट्रेन जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, आणंद, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, आगरा किला, टूंडला, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, मुजफ्फरपुर जंक्शन, कटिहार, न्यू बोंगाईगांव और चांगसारी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

हो गया निर्णय, इस दिन से चलेगी ट्रेन, यह रहेगा तरीका

रतलाम में निसर्ग तूफान का अलर्ट

देवास - जम्मू तवी पार्सल स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 00931 देवास - जम्मू तवी पार्सल विशेष ट्रेन अपने निर्धारित समय के अनुसार देवास से 3 जून को रात 8 बजे रवाना हुई और 5 जून, को रात 2 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। अपनी वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 00932 जम्मू तवी - देवास पार्सल विशेष ट्रेन 5 जून को रात 8 बजे जम्मू तवी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 1.30 बजे देवास पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में नागदा, सवाई माधोपुर, जयपुर, नई दिल्ली और चंडीगढ़ में रुकेगी।

एक मई से चलेगी ट्रेन, इन स्टेशन पर होगा ठहराव

VIDEO इंदौर से रेलवे कर रहा श्रमिक ट्रेन चलाने की तैयारी

लॉकडाउन - 3.0 : आसान नहीं है मजदूरों के लिए श्रमिक ट्रेन में यात्रा

इस दिन से बदलेगा आपके शहर में वेदर, होगी झमाझम बारिश

मानसून में बदलाव के साथ बारिश की चेतावनी

IMAGE CREDIT: patrika