5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: किसी पर धोखाधड़ी को कोई छेड़छाड़ का आरोपी, चुनावी मैदान में ताल ठोकने वाले 19 उम्मीदवारों पर आपराधिक केस

भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय सभी तरह के उम्मीदवारों पर दर्ज है पुलिस प्रकरण

3 min read
Google source verification
criminal_cases_are_are_registered_against_candidates_of_these_assembly_constituency_of_ratlam.jpg

नामांकन की जांच के बाद चुनावी बिसात बिछ चुकी है। जिले की पांच सीटों पर मैदान में ताल ठोक रहे प्रत्याशियों में से 19 पर पुलिस केस दर्ज है। किसी पर एक-एक तो किसी पर इससे अधिक पुलिस थानों में केस पंजीबद्ध है। कुछ पर तो न्यायालयीन केस भी चल रहे हैं। एक निर्दलीय उम्मीदवार को तीन मामलों में कोर्ट से सजा भी सुनाई जा चुकी है।

भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार भी

चुनावी मैदान में खड़े उम्मीदवारों में निर्दलीयों को छोड़ दें तो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने जिन्हें टिकट दिया है उन पर भी पुलिस केस दर्ज है। आलोट में दोनों पार्टियों के दोनों उम्मीदवारों पर केस है तो निर्दलीयों पर भी केस दर्ज हैं। रतलाम शहर और ग्रामीण ऐसी विधानसभा है जहां दोनों ही राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा के किसी भी उम्मीदवार पर किसी तरह का कोई पुलिस केस दर्ज नहीं हैं।

बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोपी भी हैं उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर खड़े उम्मीदवारों के शपथ पत्रों को देखें तो इनमें से रतलाम और सैलाना से दो उम्मीदवार ऐसे हैं जिन पर बलात्कार और छेड़छाड़ के केस पंजीबद्ध हैं। ये केस फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन हैं।

डोडियार व गुड्डू पर सबसे ज्यादा

भारतीय ट्राइबल पार्टी के उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार और आलोट से निर्दलायी उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू पर सबसे ज्यादा केस पंजीबद्ध है। डोडियार पर विभिन्न थानों में 16 केस तो कमोबेश इतने ही केस गुड्डू पर भी इंदौर क्षेत्र में दर्ज हैं।

कहां किस पर केस, एक बानगी

रतलाम ग्रामीण विधानसभा

- नानालाल खराड़ी नेे निर्दलीय के रूप में फार्म जमा करवाया। पुलिस थाने में मामूली धाराओं में केस दर्ज।

- डॉ. अभय ओहरी भी निर्दलीय हैं। इन पर 146, 147, 341, 332, 188, 336 और एससी-एसटी धारा में केस।

रतलाम शहर विधानसभा

- एडवोकेट विजयसिंह यादव ने निर्दलीय के रूप में फार्म जमा कराया। इन पर धोधाखड़ी, आईटी एक्ट, 467, 468, छेड़छाड़ का 354 का केस पंजीबद्ध है।

सैलाना विधानसभा

- कांग्रेस प्रत्याशी हर्षविजय गेहलोत पर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन का केस दर्ज है। इन पर धारा 188 के साथ ही धारा 448 में भी केस पंजीबद्ध है।

- भारतीय ट्राइबल पार्टी के उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार पर विभिन्न थानों में 16 केस पंजीबद्ध है। इन केस में बलात्कार सहित अन्य धाराओं के केस हैं। 16 केस न्यायालय में चल रहे हैं।

- निर्दलीय प्रत्याशी पवन चरपोटा पर धारा 188 का केस होने के साथ ही एक केस न्यायालय में विचाराधीन हैं।

- निर्दलीय विक्रमसिंह चारेल पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बलवे की धारा 147, 148, 353, 336, 332 में केस पंजीबद्ध है। एक केस न्यायालय में चल रहा है।

- निर्दलीय नवीन डामोर पर धमकाने, मारपीट का केस पंजीबद्ध है। एक केस न्यायालय में भी चल रहा है।

जावरा विधानसभा

- निर्दलीय उम्मीदवार मोहन परिहार पर छह थानों में विभिन्न धाराओं में केस पंजीबद्ध है। इन पर भी छेड़छाड़, बलवा सहित अन्य धाराओं में ये केस दर्ज है।

- आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दिलावर खां पर एससी-एसटी एक्ट के साथ ङी धारा 147 और 506 के केस दर्ज है। दिलावर खां जिलाबदर हैं।

- निर्दलीय के रूप में मैदान में खड़े जीवनसिंह शेरपुर पर अवैध शराब परिवहन, धोखाधड़ी, 467, 468, 471 की धाराओं में केस दर्ज है। एक मामले में कोर्ट से अर्थदंड लग चुका है।

- कांग्रेस से बागी होकर मैदान में कूदे डीपी धाकड़ पर किसान आंदोलन को लेकर धारा 307, 353, 332, 147, 148, 149, 199, 448 में केस विभिन्न थानों में पंजीबद्ध है।

- कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी वीरेंद्रसिंह सोलंकी पर भी शासकीय कार्य में बाधा और किसान आंदोलन को लेकर धारा 353, 147, 188, 269, 270 के केस पंजीबद्ध है।

आलोट विधानसभा

- निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाशचंद्र ररोतिया पर जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में एक केस पंजीबद्ध है।

- आजाद समाज पार्टी के गोवर्धन परमार पर अलग-अलग धाराओं में पुलिस थानों में केस पंजीबद्ध है।

- कांग्रेस नेता और निर्दलीय प्रत्याशी प्रहलाद वर्मा पर भी धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं।

- भाजपा प्रत्याशी डॉ. चिंतामणि मालवीय पर उज्जैन में महाकाल मंदिर में प्रवेश को लेकर पुलिस से हुए विवाद का केस, धारा 353, 147, 148, 188, 189 का केस दर्ज है।

- कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चावला पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज है। किसानों के खाद लूट मामले में भी केस दर्ज है।

- कांग्रेस नेता और निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू पर एक दर्जन से ज्यादा विभिन्न थानों में केस दर्ज है। कई मामले इस समय कोर्ट में चल रहे हैं। तीन केस में उन्हें सजा और जुर्माना हो चुका है।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: पिछले चुनावों में कांग्रेस की किराड़े ने भारी मतों से जीता था चुनाव, इस बार फिर कड़ी टक्कर