6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जावरा के अगरबत्ती प्लांट में आग

जावरा के अगरबत्ती प्लांट में आग

2 min read
Google source verification
ratlam

fire in jaora

रतलाम। जावरा के इकबालगंज मोहल्ले में स्थित अगरबत्ती के प्लांट में तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच जमकर आग लग गई। घटना की जानकारी सुबह 6 बजे लगी। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। देर तक दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। आसपास से भी दमकलों को बुलाया गया। आग के धूएं में दम घुटने से करीब 3-4 लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 20 दमकल पहुंच चुकी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी की तड़के इकबालगंज रोड स्थित अगरबत्ती बनाने के प्लांट में जोरदार आग लग गई है। इसके बाद नगर पालिका जावरा की दमकल को सूचना दी गई। जब दमकल से आग पर असर नहीं हुआ तो ताल, आलोट, ढोढऱ, पिपलौदा आदि से दमकल को बुलाया गया। सुबह 11 बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास चलता रहा। प्लांट के अंदर दमकल नहीं पहुंच पाने की वजह से दिवारों को गिराया गया है।

कुछ लोग प्रभावित

पुलिस के अनुसार आग के धूएं से कुछ लोग प्रभावित हुए हैं। इनको जावरा के अस्पातल में भर्ती किया गया है। इनका उपचार चल रहा है। अधिक गंभीर नहीं होने की वजह से इनको जावरा में ही भर्ती किया हुआ है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है कि अगरबत्ती प्लांट में आग लगने का कारण शॉट सर्किट रहा है या ये किसी की शरारत है। अगरबत्ती प्लांट के मालिक के बारे में भी जानकारी निकाली जा रही है। आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में रहवासी पहुंच गए थे।

पूर्व में भी हुई है अनेक घटनाएं

जावरा व आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकार की घटनाएं पूर्व में भी हुई है। गर्मी के दिनों में इस प्रकार की घटनाएं अधिक होती है। रतलाम नगर निगम में दमकल विभाग में लंबे समय तक पदस्थ रहे डीके जोशी के अनुसार गर्मी के दिनों में अधिक सावधानी की जरुरत होती है। एेसे समय में जहां तक हो सके अधिक देर तक पंखे व कूलर को नहीं चलाए रखना चाहिए। जिस तरह से बिजली विभाग रखरखाव का काम करता हैं, इसी तरह से घरों में भी बिजली के तार, स्वीच आदि का रखरखाव करवाना चाहिए। इससे आग लगने की घटनाओं में कमी आती है।