6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्यूट बेबी चाहिए तो खाएं ये 10 चीजें, यहां पढ़ें पूरी खबर

स्वस्थ्य व सुंदर शिशु पाने के लिए खाएं ये चीजें...

5 min read
Google source verification
Foods To Eat During Pregnancy

Foods To Eat During Pregnancy

रतलाम। शिशु का स्‍वास्‍थ्‍य और रूप-रंग काफी कुछ मां के खानपान और व्‍यवहार पर निर्भर करता है। आप जैसा आहार खायेंगे और जैसा बर्ताव करेंगे आपके शिशु पर उसका गहरा असर पड़ेगा। हर औरत चाहती है कि उसका शिशु स्वस्थ्य व सुंदर हो। इसके लिए वह हर नुस्खे अपनाने को तैयार रहती है। स्वस्थ्य व सुंदर शिशु पाने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है। गर्भावस्था के दौरान आपके खाने में ज्यादा से ज्यादा पोषण वाली चीजें होनी चाहिए इससे आपका बच्चा स्वस्थ होने के साथ सुंदर भी होगा। गर्भावस्था में आपको हरी सब्जियां, दूध, फल आदि का सेवन करना चाहिए इससे आपको व बच्चे को विटामिन मिनरल व अन्य पोषक तत्व मिलते हैं।

इनसे लीजिए सीख

आपको बता दें कि आजकल किसी भी महिला के प्रेगनेंसी होते ही उन्हें डॉक्टर आराम की सलाह देने लगे हैं। यह महिलाओं को भी कंफर्टेबल लगने लगा है। वे डॉक्टर की बेड रेस्ट की सलाह पर पूरी तल्लीनता से तुरंत अमल भी करने लगती है। प्रेगनेंसी कामकाजी महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या की तरह भी है, क्योंकि उन्हें इसके लिए लंबे अवकाश की दरकार होती है। कई बार अवकाश नहीं मिलने के चलते कामकाजी महिलाएं लंबे समय तक प्रेगनेंसी को टालती भी रहती हैं, लेकिन रतलाम कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल छह माह से अधिक की प्रेगनेंसी के साथ हर दिन १० घंटे काम कर रही हैं। वे जिले की २८२ समितियों की पदेन अध्यक्ष भी है, हर दिन पांच से १० समितियों की बैठक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करती हैं। इतना ही नहीं वे आए दिन जिले के दौरे पर निकल जाती हैं। वे सभी मिथकों को तोड़ते हुए गर्भावस्था में भी कम आराम और ज्यादा काम के पैटर्न पर चल रही हैं।

ये है लाइफ स्टाइल

पत्रिका डॉट कॉम ने जब तन्वी से ये पूछा कि वे प्रेगनेंसी के साथ कैसे मैनेज करती हैं तो उन्होंने सीधा सा जवाब दिया है। ये तो बहुत ईजी है। आपको बस समय का ध्यान रखना है। वे कभी भी अपने रुटीन के साथ कंप्रोमाइज नहीं करती है। चाहे जिनती भी वर्क प्रेशर हो लेकिन खाने-पीने के समय में कोई बदलाव नहीं होता है।

योगा और मार्निंगवॉक से है फिटनेस

कलेक्टर सुंद्रियाल का कहना है कि मैं पूरी तरह से फिट हूं, इसी कारण से मैं घर पर आराम करने के बजाए दफ्तर में काम कर रही हूं। समय पर उठना, समय पर सोना, समय पर खाने से मैंने कभी समझौता नहीं किया। सुबह ६.३० बजे करीब उठकर एक घंटे घूमती हूं और फिर योगा करती हूं। रात में खाना खाने के बाद पैदल घूमकर १०.३० से ११ बजे तक सो जाती हूं।

ये डाइट चार्ट

सुबह के नाश्ते में स्प्राउट के साथ दोपहर में हल्का लंच और फिर हर दो-दो घंटे में खाने में जूस या फल लेती हैं। इससे बॉडी में एनर्जी लेवल हमेशा मेनटेन रहता है। तन्वी ने बताया कि फिलहाल की स्थिति में हर दो घंटे में मुझे कुछ खाने के लिए लगता है। इस दौरान जूस, सलाद या फल खाती हूं। यदि किसी कार्यक्रम के मंच पर भी खाने का ध्यान तो रखती ही हूं।

धावक भी हैं तन्वी

आज तक मुझे काम करने से न तो मेरे पति ने मुझे मना किया है और न परिवार के अन्य सदस्यों ने, मेरे पति ने मेरा बहुत साथ दिया है। पति के साथ इंदौर व भोपाल में मैंने दो बार दस किमी. की दौड़ भी पूरी की है। यदि सब ठीक रहा तो वर्ष २०१८ की दौड़ में २१ किमी. दौडऩे का हमने लक्ष्य रखा है, जिसे पूरा करूंगी।

रतलाम के डॉक्टर दे रहे सलाह

कलेक्टर ने अभी तक इस प्रेगनेंसी के लिए कोई अवकाश नहीं लिया है। उनका इलाज भी रतलाम के ही चिकित्सक ही कर रहे हैं। उनकी यह कार्य प्रणाली शासकीय कर्मचारियों के लिए मिशाल बन सकती है। कलेक्टर की मानें तो उन्हें अभी आराम की जरूरत नहीं महसूस हुई, कभी डॉक्टर ने भी आराम की सलाह नहीं दी। काम करने में मजा आता है। बकौल कलेक्टर 'कर्मचारी भी सपोर्ट करते हैं, जब तक कोई परेशानी नहीं होगी, इसी तरह काम करते रहेंगे।

प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार कुछ भी खाने का मन कर जाता है और ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ नहीं खाना चाहिए क्योंकि आपका ऐसे कुछ भी खा लेने आपको और आपके बच्चे दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान जरूर करें इन चीजों का सेवन...

संतरे का सेवन

गर्भावस्था के दौरान नियमित रुप से रसीले संतरों का सेवन करना चाहिए। इस से नवजात शिशु गोरा व सुन्दर होता है। संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो रंग निखारता है।

कच्चा नारियल

गर्भवती महिलाओं को कच्चा नारियल खाना चाहिए क्योंकि नारियल में बहुत ज्यादा पोटैशियम होता है जो कि बच्चे की त्वचा और बाल के लिए अच्छा होता है। नारियल पानी भी गर्भावस्था में फायदेमंद होता है। नारियल खाने में भी स्वादिष्ट, मुलायम और सुपाच्य भी होता है, उसका सफेद रंग त्वचा के मिलेनिन में मिलकर रक्त संचार में मदद करता है जिसके चलते बॉडी में त्वचा का रंग साफ होता है।

नारियल में मिश्री मिलाकर खाएं

कच्चे नारियल के छोटे-छोटे टुकड़ों में मिश्री मिलाकर चबा-चबा कर खाने से भी बच्चा सुन्दर होगा और उसकी त्वचा चमकदार होगी। नारियल पानी और जरूरी पोषक तत्‍वों की खान होता है। नारियल में मौजूद तत्‍व गर्भस्‍थ शिशु का रूप निखारने में मदद करते हैं।

हरी सब्जियां खाएं

गर्भवती महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खानी चाहिए। हरी सब्जियां आयरन का अच्छा स्रोत होती हैं। गर्भावस्था में आयरन बहुत जरूरी है। आयरन गर्भवती महिला को सेहतमंद बनाये रखने में मदद करता है। गर्भावस्‍था में जो महिलायें पर्याप्‍त मात्रा में आयरन का सेवन नहीं करती, उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं रहता। साथ ही उनके होने वाले शिशु पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।

अंगूर का सेवन

प्रेंग्नेंसी में काले और ताजे अंगूरों का रस नियमित रुप से एक गिलास लेने से गर्भस्थ शिशु को काफी फायदा होता है। इससे उसका रक्‍त भी शुद्ध होता है तथा वह कई बीमारियों से भी बचा रहता है। साथ ही उसकी त्‍वचा भी निखरती है।

गाजर का जूस

गर्भावस्था में गाजर का रस महिलाओं में रक्त की कमी को तो पूरा करता ही है साथ ही सलाद में कच्चे गाजर का सेवन करने से मां का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा होता है। इसके साथ ही इससे शिशु का स्‍वास्‍थ्‍य और उसकी त्‍वचा को भी लाभ पहुंचता है।

चुकंदर खाएं

चुकंदर जल्द ही रक्त की कमी को पूरा करने में कारगर साबित होता है। गर्भवती महिलाओं को चुकंदर का जूस पीना चाहिए यह रक्त संचार का बढ़ाने के साथ रंग भी निखारता है।

दूध में केसर व बादाम

गर्भावस्था में महिलाओं को दूध में केसर-बादाम मिलाकर पीना चाहिए। इससे बच्चे का रंग निखरता है और बच्चा स्वस्थ्य पैदा होता है। केसर औषधीय गुणों की खान होता है। केसर मां और बच्‍चे दोनों

अनार का जूस

अनार का जूस पीने से गर्भवती महिला का रक्त संचार बढता है साथ ही शिशु का रंग भी निखरता है। अनार आयरन का भी भरपूर स्रोत होता है। इससे मां और शिशु दोनों की हड्डियां मजबूत होती हैं।

इसके साथ ही आपको चाहिए कि आप तनाव से दूर रहें। अधिक क्रोध करने से बचें। क्रोध और तनाव न केवल आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर बुरा असर डालते हैं, बल्कि आपके होने वाले शिशु की सेहत के लिए भी वे अच्‍छे नहीं होते। गर्भवती महिलाओं को इसके साथ ही धूम्रपान और शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। महिला को चाहिए कि डॉक्‍टर से पूछकर अपने लिए कारगर व्‍यायाम भी पता करे। व्‍यायाम भी महिला और शिशु के लिए फायदेमंद होते हैं।