
रेल मंत्रालय ने मंगलवार का दिन रतलाम के लिए मंगलमय कर दिया। वर्षों पुरानी मांग को मंजूरी मिल गई है। रेलवे ने आठ राजधानी ट्रेनों के रतलाम में ठहराव को मंजूरी दे दी है। यात्री लंबे समय से इन ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। सभी ट्रेन का जून माह के पहले सप्ताह से ही ठहराव शुरू हो जाएगा। सभी ट्रेन लंबी दूरी की है।
रेलवे मंत्रालय के अनुसार ट्रेन नंबर 12217 कोचुवेली चंडीगढ़, 12217 चंडीगढ़ कोचुवेली, ट्रेन नंबर 12483 कोचुवेली अमृतसर, 12484 अमृतसर कोचुवेली, ट्रेन नंबर 22659 कोचुवेली ऋषिकेश, 22660 ऋषिकेश कोचुवेली, ट्रेन नंबर 12449 मडगांव चंडीगढ़, 12450 चंडीगढ़ मडगाव ट्रेन का अब रतलाम में ठहराव होगा।
इस दिन से रुकेगी
रतलाम में कोचुवेली से चंडीगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 4 जून से, चंडीगढ़ से कोचुवेली जानेवाली 7 जून से, कोचुवेली अमृतसर 8 जून से, अमृतसर कोचुवेली 4 जून से, कॉचुवेली ऋषिकेश 10 जून से, ऋषिकेश कोचुवेली 5 जून से, मडगांव चंडीगढ़ 7 जून से व चंडीगढ़ मडगाव राजधानी एक्सप्रेस 5 जून से ठहराव करेगी।
जून से चलेगी स्पशल ट्रेनें
मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए यह भी अच्छी खबर ाई है। जून से भोपाल जयपुर एक्सप्रेस में एक एसी फर्स्ट क्लास कोच बढ़ा दिया जाएगा। रेलवे ने सिकंदराबाद-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन की अवधि भी बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके अलावा भुसावल मंडल के जलगांव-मनमाड़ रेल खंड में नांदगांव स्टेशन पर तीसरी लाइन के कार्य के चलते यार्ड रिमाडलिंग का कार्य किया जाना है। भोपाल से जयपुर एक्सप्रेस 19711/12 में एक एसी फर्स्ट क्लास का कोच जोड़ा जा रहा है। यह अतिरिक्त कोच 2 जून से जुड़ेगा। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 19712 में तीन जून से लगाया जाएगा।
मुंबई जाने में बचेंगे तीन घंटे
मुंबई दिल्ली रेलमार्ग पर मध्यप्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की कवायद रेलवे कर रहा है। इसके लिए नागदा से गोधरा रेलमार्ग पर घुमाव खत्म किए जा रहे हैं। इससे रेलखंड पर ट्रेनों की स्पीड 160 किमी प्रतिघंटा की जा सकेगी। स्पीड बढ़ाने का यह काम 2024 तक पूरा किया जाएगा। मुंबई दिल्ली रेल मार्ग के रतलाम गोधरा सेक्शन पर बिलड़ी में तीन डिग्री घुमाव खत्म किया गया है। यहां 900 मीटर का टर्नआउट डालकर कर्व को खत्म कर दिया गया। इससे पहले नागदा से रतलाम के मध्य बांगरोद रूनखेड़ा सेक्शन पर भी एक डिग्री का घुमाव खत्म किया गया था, जबकि खाचरौद बेड़ावन्या के मध्य का तीन डिग्री का घुमाव भी खत्म किया जा चुका है।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
30 May 2023 12:07 pm
Published on:
30 May 2023 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
