18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

hyena video कर रखा था नाक में दम, अब हुआ पिंजरे में कैद

आखिर पकड़ा गया माता टेकरी पर घूम रहा लक्कड़बग्घा अल सुबह रेस्क्यू टीम ने ट्रेंक्यूलाइज किया, फिर भागने लगा तो जाल डालकर पकड़ा, खिवनी अभयारण्य में छोड़ा

2 min read
Google source verification
hyena news

hyena news

देवास. माता टेकरी पर पिछले 8 दिन से घूम रहे लक्कड़बग्घा को आखिरकार शनिवार तड़के वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। उसे जिले के खिवनी अभ्यारण्य में छोड़ा गया है। इसे पकडऩे के लिए उज्जैन से रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले 8 दिन से रोज रात के समय लक्कड़बग्घा माता टेकरी पर छोटी माता क्षेत्र में नजर आ रहा था। वह विभाग ने उसे पकडऩे के लिए दो पिंजरे, जाल लगाए थे। इसके अलावा दो ट्रेप कैमरे भी लगाए गए थे, लेकिन लक्कड़बग्घा पकड़ में नहीं आ रहा था।

उज्जैन से रेस्क्यू टीम


इसके बाद उज्जैन से रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई। दो दिन से टीम उस पर नजर रख रही थी। शनिवार तड़के करीब साढ़ें पांच बजे जैसे ही धुनि क्षेत्र में लक्कड़बग्घा नजर आया वैसे ही गन से उसे ट्रेंक्यूलाइज किया गया। ट्रेंक्यूलाइज होते ही लक्कड़बग्घा जंगल की ओर भागा जिस पर वनकर्मियों ने पीछा किया और जाल डालकर उसे गिरफ्त में लिया। अचेत होने के बाद उसे पिंजरे में डाला गया। इसके बाद खिवनी अभ्यारण्य ले जाकर उसे जंगल मे छोड़ दिया गया।

कई दिन से कर रखा था परेशान

बता दे कि इस लक्कड़बग्घा ने कई दिनों से परेशान किए हुए था। देर रात यह लक्कड़बग्घा माता के मंदिर के आसपास आ जाता था। इस मामले में जैसे - जैसे पता चलता गया, लोगों की भीड़ भी इस लक्कड़बग्घा का वीडियों बनाने के लिए आने लगी थी। इसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करके आमजन को देर रात आने से रोकना पड़ा था। इसके बाद वन विभाग कई दिनों से इसको पकडऩे में लगा हुआ था, अब जाकर सफलता मिली है।

IMAGE CREDIT: patrika