25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गेणी में चरागाह भूमि पर अवैध कब्जा, हरे पेड़ काटने का आरोप

आरोप लगाया है कि उक्त लोगों की ओर से लगातार अवैध गतिविधियां की जा रही हैं, जिससे गांव के पशुओं के लिए चरागाह की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मामले की वैधानिक जांच कर संबंधितों पर कार्रवाई की जाए।
2 min read
Google source verification
ratlam news patrika

आरोप लगाया है कि उक्त लोगों की ओर से लगातार अवैध गतिविधियां की जा रही हैं, जिससे गांव के पशुओं के लिए चरागाह की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मामले की वैधानिक जांच कर संबंधितों पर कार्रवाई की जाए।

रतलाम। गेणी ग्राम में चरागाह भूमि पर अवैध कब्जा करने और हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम गेणी मजरा मोरियानाका निवासी युवक उकार पारगी, रावजी पारगी, कालु गरवाल और हुकला पारगी ने कलेक्टोरेट आकर डिप्टी कलेक्टर कृष्णपालसिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पशु चारागृह भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। वे इस जमीन पर हकाई करने का प्रयास कर रहे हैं और वहां लगे हरे-भरे पेड़ भी काट दिए हैं।

पटवारी पर कार्रवाई की मांग
पटवारी पर भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों की ओर से लगातार अवैध गतिविधियां की जा रही हैं, जिससे गांव के पशुओं के लिए चरागाह की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मामले की वैधानिक जांच कर संबंधितों पर कार्रवाई की जाए।

ग्राम पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए
रतलाम के ग्राम जड़वासा निवासी घनश्याम धनगर ने मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी शिकायत की एक प्रति मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रतलाम को भी भेजी है। धनगर ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे। रतलाम कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी ग्राम पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। धनगर ने बताया कि उनके नई आबादी क्षेत्र स्थित घर तक आने वाले सीसी रोड का काम ग्राम पंचायत ने अधूरा छोड़ दिया है। जब उन्होंने इस संबंध में सरपंच और सचिव से बात की, तो उनके और उनके माता-पिता के साथ कथित तौर पर अभद्रता की गई।

पूर्व में भी कर चुके हैं शिकायत, सुनवाई नहीं
घनश्याम धनगर के अनुसार, उन्होंने इस मामले में 2021 में आवेदन दिया था और 181 पर भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कलेक्टर से भी मुलाकात की, जहां से उन्हें केवल आश्वासन मिला। युवक ने जिला प्रशासन से ग्राम पंचायत जड़वासा के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और अधूरे पड़े सीसी रोड को तत्काल पूर्ण कराने की मांग की है।

मध्याह्न भोजन रसोईया को पांच माह से नहीं मिला वेतन
कलेक्टोरेट में मंगलवार के दिन जनसुनवाई में की ग्रामीण अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इस दौरान कुन्दनपुर, तहसील बाजना निवासी रेशमाबाई डाबी ने कलेक्टोरेट कार्यालय में शिकायत की है कि उन्हें पिछले पांच माह से मध्याह्न भोजन रसोईया का वेतन नहीं मिला है। रेशमाबाई शाप्रामावि कुन्दनपुर में विगत 20 वर्षों से रसोईया का कार्य कर रही हैं । उनका वेतन बैंक बाजना शाखा के खाते में जमा होता था, लेकिन पांच माह से नहीं मिला। इससे उनके परिवार की आजीविका चलाने में समस्या आ रही है।

कलेक्टोरेट जनसुनवाई में की शिकायत
रेशमाबाई ने बताया कि स्कूल प्राचार्य ने सीधे बात नहीं की और कहा कि उनका नाम काट दिया गया है, अब उन्हें तनख्वाह नहीं मिलेगी। समूह वाले भी यही जवाब दे रहे हैं, जबकि वे लगातार कार्य पर जा रही हैं। उन्होंने 20 जुलाई को जनसुनवाई में आवेदन किया था, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। रेशमाबाई ने डिप्टी कलेक्टर से बकाया वेतन दिलवाने और प्राचार्य को नियमित भुगतान के निर्देश देने का निवेदन किया है।

विभिन्न कार्यालयों में की जनसुनवाई
कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर जिले के विभिन्न कार्यालयों में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चली इस सुनवाई में अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं। नगर पालिक निगम रतलाम क्षेत्र कार्यालय, रतलाम, जावरा, सैलाना एवं आलोट अनुविभाग कार्यालयों के साथ ही बाजना एवं पिपलौदा विकासखंड कार्यालयों में सुनवाई हुई। अधिकारियों ने संभव प्रकरणों का निराकरण किया और शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।